Friday, October 10, 2025
Homeभारत'बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं', यौन उत्पीड़न मामले में...

‘बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं’, यौन उत्पीड़न मामले में कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान

बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में यौन उत्पीड़न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कर्नाटक के मंत्री ने विवादित बयान दिया है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस घटना पर कहा है कि बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने गृह मंत्री के हवाले से लिखा “इस तरह की घटनाएं बड़े शहरों में अक्सर होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जरूरत होगी कानून के मुताबिक उठाए जाएंगे। मैंने अपने कमिश्नर को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।”

मंत्री ने कहा कि बीट को और प्रभावी होना चाहिए, निगरानी की जानी चाहिए और नियमित गश्त होनी चाहिए। लेकिन जब इक्का-दुक्का ऐसी घटनाएं होती हैं तो लोगों का ध्यान इस ओर जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह घटना तीन अप्रैल की रात करीब 1 बजकर 52 मिनट पर हुई। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है उसमें दो महिलाएं जाती हुई दिखाई देती हैं।

तभी वहां एक अपरिचित आदमी महिलाओं के पीछे आता दिखाई देता है। इसके बाद अचानक से वह उनमें से एक महिला के साथ छेड़छाड़ करता है और फिर भाग जाता है।

इस घटना के बाद महिलाएं घबरा जाती हैं और वहां से चली जाती हैं। डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस पीड़ितों की पहचान में जुटी है। इसके साथ ही घटना में संलिप्त संदिग्ध की भी जांच कर रही है। 

इस घटना के बाद सुड्डागुंटेपल्या पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा – 74,75 और 78 के तहत यह मामला दर्ज किया है। ये धाराएं किसी महिला पर आधिकारिक हमले का प्रयोग, यौन उत्पीड़न और घूरने को संदर्भित करती हैं। 

बेंगलुरु में यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में 30 वर्षीय बैडमिंटन कोच की गिरफ्तारी हुई है। कोच पर आरोप है कि उसने 16 वर्षीय छात्रा का अतिरिक्त प्रशिक्षण सत्र के दौरान रेप किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा