Saturday, October 11, 2025
Homeविश्वअमेरिका में अवैध अप्रवासियों पर सख्त कार्रवाई, 500 से अधिक गिरफ्तार और...

अमेरिका में अवैध अप्रवासियों पर सख्त कार्रवाई, 500 से अधिक गिरफ्तार और सैकड़ों निर्वासित

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के साथ ही अमेरिकी प्रशासन ने अवैध अप्रवासियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। व्हाइट हाउस के अनुसार अवैध प्रवासियों पर नकेल कसने के लिए चल रहे एक बड़े अभियान में 500 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही सैकड़ों अवैध प्रवासी अपराधियों को ‘सैन्य विमान’ से निर्वासित किया गया।

538 अवैध अप्रवासी गिरफ्तार, सैकड़ों निर्वासित

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज ट्रंप प्रशासन ने 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अपराधी शामिल हैं।”

लीविट ने ऑनलाइन पोस्ट में कहा, “ट्रंप प्रशासन ने सैकड़ों अवैध अप्रवासी अपराधियों को सैन्य विमान के जरिए निर्वासित किया। यह इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान है। वादे किए गए और पूरे किए गए।”

‘गिरफ्तार किए गए अपराधियों’ का विवरण देते हुए अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने कहा कि बफेलो में अधिकारियों ने लुइस अल्बर्टो एस्पिनोजा-बोकोनसाका को गुरुवार को गिरफ्तार किया, जिसे बलात्कार का दोषी ठहराया गया।

सीमा सुरक्षा के लिए ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम

प्रवर्तन एजेंसी ने कई पोस्ट में कहा: “23 जनवरी, 2025 को आईसीई बफेलो ने पेड्रो जूलियो मेजिया को गिरफ्तार किया, जिसे एक बच्चे के साथ यौन अपराध करने का दोषी ठहराया गया। 23 जनवरी, 2025 को आईसीई सेंट पॉल ने क्रिस्टोफर अलेक्जेंडर रामिरेज-ओलिविया को गिरफ्तार किया, जिसे एक नाबालिग के साथ तीसरे दर्जे के आपराधिक यौन व्यवहार का दोषी ठहराया गया। 23 जनवरी, 2025 को आईसीई डेनवर ने मैग्डालेनो जेनन हर्नांडेज गार्सिया को गिरफ्तार किया, जिसे 14 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चे के साथ लगातार यौन शोषण करने का दोषी ठहराया गया।”

व्हाइट हाउस ने सभी विवरणों का खुलासा करते हुए उल्लेख किया कि यह ट्रंप प्रशासन की ओर से देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की केवल एक ‘छोटी सी झलक’ है।

राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा पर फोकस

20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जारी किए एक कार्यकारी आदेश में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले चार वर्षों में, पूर्ववर्ती प्रशासन ने अमेरिका में अवैध आव्रजन की अभूतपूर्व बाढ़ को ‘आमंत्रित’ किया।

इसमें कहा गया, “लाखों अवैध विदेशी हमारी सीमाओं को पार कर गए या उन्हें वाणिज्यिक उड़ानों पर सीधे अमेरिका में प्रवेश करने और अमेरिकी समुदायों में बसने की अनुमति दी गई, जो लंबे समय से चले आ रहे संघीय कानूनों का उल्लंघन है।”

आदेश में कहा गया, “संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले कई विदेशी राष्ट्रीय और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं, कई निर्दोष अमेरिकियों के खिलाफ घृणित और जघन्य कृत्य करते हैं। कई जासूसी और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों की तैयारी सहित शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में लगे हुए हैं।”

इससे पहले 22 जनवरी को, आईसीई ने न्यूयॉर्क में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि ये गिरफ्तारियां ब्रुकलिन बरो में हुईं, क्योंकि बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी वर्तमान में निर्वासन के डर में जी रहे हैं।

नए विधेयक को मिली मंजूरी

23 जनवरी को अमेरिकी कांग्रेस ने जीओपी के नेतृत्व वाले विधेयक “लेकन राइली एक्ट” को मंजूरी दी। यह विधेयक उन अप्रवासियों की हिरासत और निर्वासन से संबंधित है, जो बिना अनुमति के देश में प्रवेश करते हैं और गंभीर अपराधों के लिए आरोपित होते हैं।

आईएएनएस इनपुट के साथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा