Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारSSC ने GD कांस्टेबल के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, जल्दी करें...

SSC ने GD कांस्टेबल के पदों पर निकाली हजारों भर्ती, जल्दी करें आवेदन

SSC ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है।

SSC GD Constable Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 23,467 पद पुरुषों के लिए और 2020 पद महिलाओं के लिए हैं।

इस भर्ती हेतु आवेदन 1 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। वहीं इसके लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख 1 जनवरी 2026 है। आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें संशोधन की तारीख 8-10 जनवरी तय की गई है।

इसके लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही इसमें आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है जिसकी जानकारी भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

SSC GD भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

SSC GD कांस्टेबल भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही फिजिकल टेस्ट भी होगा। फिजिकल टेस्ट में लंबाई, सीने की चौड़ाई, दौड़ और अन्य टेस्ट शामिल हैं। महिला और पुरुष अभ्यर्थियों तथा अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट में अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई हैं।

यह भी पढ़ें – DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

एसएससी की इस भर्ती हेतु चुने गए अभ्यर्थियों की सशस्त्र सीमा बलों में भर्ती की जाती है। इनमें बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और एआर में भर्ती की जाएगी। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं महिला अभ्यर्थियों के पदों में भी आरक्षण व्यवस्था के तहत पद आरक्षित किए गए हैं।

क्या है आवेदन शुल्क?

एसएससी की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इसके साथ ही सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों के लिए भी कोई शुल्क नहीं रखा गया है। इसके लिए अगर संशोधन कर रहे हैं तो यह शुल्क 200 रुपये रखा गया है। वहीं, अगर दूसरी बार संशोधन कर रहे हैं तो इसके लिए 500 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें – SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती जल्दी करें आवेदन

अभ्यर्थी यह आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://ssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु परीक्षा 2026 में फरवरी से अप्रैल के बीच में प्रस्तावित हैं। हालांकि अभी इनके लिए कोई तिथि नहीं निर्धारित की गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments