Thursday, March 26, 2026
HomeरोजगारSSB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 20 अप्रैल...

SSB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 20 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

SSB ने हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 233 पदों पर भर्ती की जाएगी। 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

Sashastra Seema Bal (SSB) Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने हेड कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 233 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। हेड कांस्टेबल की इस भर्ती के तहत प्रबंधक (स्टेवर्ड), संचार (कम्युनिकेशन), इलेक्ट्रिशियन, वेटेरिनरी जैसे विभिन्न पदों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन 21 मार्च से शुरू हो चुके हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल तय की गई है।

इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 20 अप्रैल ही है। ऐसे में इस तारीख तक आवेदन कर सकेंगे। एसएसबी की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। वही, इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। इसके साथ ही संविधान द्वारा आरक्षित वर्गों के लिए कुछ छूट प्रदान की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु आवेदन करने से पहले इसके लिए जारी की गई अधिसूचना जरूर पढ़ें।

किस पद हेतु कितनी भर्ती?

SSB की हेड कांस्टेबल भर्ती के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी। इनका ब्यौरा निम्नवार है-

हेड कांस्टेबल (स्टेवर्ड) – इस पद हेतु 2 रिक्तियां हैं। इस पद हेतु आवेदन करने के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) – इस पद हेतु सर्वाधिक रिक्तियां हैं। इसके लिए कुल 197 पदों पर भर्ती की जाएगी। हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमैटिक्स में 12वीं पास के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक्स या कम्युनिकेशन या कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन साल का डिप्लोमा अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें – केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग के पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रिशियन) – इस पद हेतु कुल 29 रिक्तियां हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी होना चाहिए।

हेड कांस्टेबल (वेटेरिनरी) – इसके लिए कुल 5 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। बायोलॉजी में 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा वेटेरिनरी, अनिमल हस्बैंडरी या संबंधित क्षेत्र में 2 साल का डिप्लोमा मांगा गया है।

SSB भर्ती हेतु क्या है आवेदन शुल्क?

SSB की हेड कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोई शु्ल्क नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – BPSC ने सिविल जज पीसीएस जे के पदों पर निकाली भर्ती, 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

ऐसे में अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट http://applyssb.com/SSB_HC_25/applicationForm पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments