Homeविश्वश्रीलंका नौसेना ने तमिलनाडु के 14 मछुआरों को पकड़ा, समुद्री सीमा कर...

श्रीलंका नौसेना ने तमिलनाडु के 14 मछुआरों को पकड़ा, समुद्री सीमा कर गए थे पार

कोलंबोः तमिलनाडु के 14 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों को कथित तौर पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। 

पम्बन बंदरगाह से रवाना हुए 10 मछुआरों को करपिट्टी के पास रोका गया। उन्हें गिरफ्तार कर वेन्बुझा मछुआरा बंदरगाह ले जाया गया। तिरुपलाईकुड़ी से रवाना हए चार अन्य मछुआरों को कच्चातीवु के पास हिरासत में लिया गया और कांगेसंथुराई नौसेना शिविर ले जाया गया।

29 जुलाई को भी हुई थी ऐसी ही एक घटना 

ऐसी ही एक घटना 29 जुलाई को हुई थी। इस दिन भी 14 मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस अभियान के दौरान उनकी मछली पकड़ने वाली नाव को भी सीज किया गया था। 

इन घटनाओं के संबंध में तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक खत लिखकर मछुआरों और उनकी नावों को तुरंत छुड़ाने का आग्रह किया।

रामेश्वरम से 7 मछुआरों को किया गया था गिरफ्तार

13 जुलाई को एक और घटना हुई थी जिसमें रामेश्वरम से 7 मछुआरों को श्रीलंका नौसेना द्वारा ऐसे ही आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। थांगचिमादम के वी इसाक पॉल के स्वामित्व वाले मशीनीकृत क्रॉलर को भी जब्त किया गया था। इन लोगों की गिरफ्तारी कथित तौर पर मछली पकड़ने वाली नाव और श्रीलंका नौसेना के बीच समुद्र में हुई टक्कर के बाद हुई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक 185 भारतीय मछुआरों और 25 नावों को श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है। लगातार मछुआरों की गिरफ्तारी ने समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय रिश्तों के लिए चिंता पैदा कर दी है।  

समुद्री सीमा पर मछुआरों की गिरफ्तारी अक्सर चर्चा में रहती है। अक्सर ऐसी घटनाएं आती रहती हैं कि मछली पकड़ने के दौरान मछुआरे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर जाते हैं और उन्हें श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version