Friday, March 20, 2026
Homeखेलकूदआस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वार्न की मौत के बाद कमरे से हटाई गई...

आस्ट्रेलियन क्रिकेटर शेन वार्न की मौत के बाद कमरे से हटाई गई थी ‘सेक्स ड्रग’ की बोतल: रिपोर्ट

आस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न की मौत के तीन साल बाद एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया गया है जिससे क्रिकेट जगत और दुनियाभर में तहलका मच गया है।

वार्न की मौत की जांच के बीच डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि थाईलैंड के जिस विला में वह मृत पाए गए थे, उस कमरे से एक वस्तु हटा दी गई।

पुलिस अधिकारी को बोतल हटाने का आदेश 

डेली मेल की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घटनास्थल पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को गोलियों की एक बोतल हटाने का आदेश दिया गया था। गोलियों की इस बोतल की पहचान ‘कामाग्रा’ से हुई थी। यह ऐसी दवाई होती है जिसका इस्तेमाल स्तंभन दोष(इरेक्टाइल डिस्फंक्शन) के इस्तेमाल में किया जाता है। 

इस दवा में सिल्डानेफिल साइट्रेट पाया जाता हो जो वियाग्रा में पाया जाने वाला एक घटक है। डेली मेल ने नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा कि उसे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दवाई हटाने का आदेश दिया गया था।

अधिकारी ने यह भी कहा आस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले को छिपाने की कोशिश कर रहे हों। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला संवेदनशील बना हुआ है।

शामिल हो सकते हैं आस्ट्रेलिया के अधिकारी

अधिकारी के मुताबिक, “ये आदेश ऊपर से आ रहे थे और मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल थे क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनके राष्ट्रीय व्यक्तित्व का अंत इस तरह से हो।”

अधिकारी ने आगे कहा “इसलिए जो आधिकारिक रिपोर्ट आई थी, उसमें कहा गया था उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और इसके कारण के बारे में अन्य कोई विवरण नहीं दिया गया था। कोई भी कामाग्रा की पुष्टि करने के लिए आगे नहीं आएगा क्योंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है। इस सब के पीछे कई अदृश्य शक्तिशाली हाथ थे।”

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया “यह एक बोतल थी लेकिन हम नहीं जानते कि उन्होंने (शेन वार्न) ने कितनी ली थी। घटनास्थल पर उल्टी और खून का गड्ढा भी था लेकिन जैसा हमें बताया गया था हमने कामाग्रा को साफ कर दिया था।”

2022 में वार्न की मौत 

शेन वार्न की मौत चार मार्च 2022 को हुई थी। उस वक्त वह थाईलैंड में दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता रहे थे। उनकी मौत के पीछे का कारण अधिकारियों द्वारा संदिग्ध दिल का दौरा पड़ना बताया गया था। उस समय अस्पताल द्वारा दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वार्न की मौत के पीछे प्राकृतिक कारण बताए गए थे। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना से इंकार किया गया था।

हालांकि इस रिपोर्ट के बाद वार्न की मौत पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या कामाग्रा की दवाई खाने की वजह से वार्न को गंभीर परिणाम झेलने पड़े और उनकी मौत हो गई।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments