Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारSBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 18...

SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 18 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है जिसके तहत कुल 2050 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी है।

State Bank of India Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 2050 पदों पर आवदेन किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन 29 जनवरी से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 फरवरी तय की गई है। वहीं, फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 18 फरवरी ही तय की गई है।

एसबीआई की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही इस भर्ती हेतु आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है जिसके बारे में भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना में जानकारी दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें।

SBI सर्किल ऑफिसर भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री मांगी गई है।

इस भर्ती के तहत संविधान द्वारा आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों के पद निर्धारित किए गए हैं। 2050 पदों में से 850 पद अनारक्षित वर्ग की श्रेणी में, 547 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 200 पद, एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 303 पद और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 148 पद आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें क्या है योग्यता?

क्या है आवेदन शुल्क?

एसबीआई की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

जिन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क देय है, वे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से यह शुल्क जमा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में अगर इस भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यताओं को पूरी करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लिंक 29 जनवरी से एक्टिवेट होगी। सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments