Homeविश्वसऊदी अरब ने हज के चलते भारत समेत 14 देशों का वीजा...

सऊदी अरब ने हज के चलते भारत समेत 14 देशों का वीजा किया निलंबित

सऊदी अरब ने हज यात्रा के चलते कुछ देशों के वीजा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए हैं। अस्थायी रूप से निलंबित किए गए वीजा में भारत समेत 14 देश हैं। इस दौरान नागरिकों के लिए उमराह, बिजनेस और पारिवारिक यात्राओं पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध हज यात्रा की समाप्ति तक लागू रहेंगे।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार द्वारा यह कदम हज यात्रा के दौरान भीड़ से बचने और लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। जिन देशों के वीजा निलंबित किए गए हैं, उनमें अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्त्र, इथोयोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, पाकिस्तान, यमन, ट्यूनीशिया, नाइजीरिया, सूडान,जॉर्डन, मोरक्को शामिल हैं।

हज यात्रा पूरी होने तक जारी रहेंगे प्रतिबंध

सऊदी के प्राधिकरणों के मुताबिक, 13 अप्रैल को आखिरी उमराह वीजा जारी किए जाएंगे। इसके बाद हज यात्रा पूरी होने तक इनमें रोक रहेगी। सऊदी द्वारा भारत को इस प्रतिबंध में शामिल करने का उद्देश्य हज में अनधिकृत भागीदारी को रोकने के लिए किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत समेत अन्य देश जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है, इनके कुछ नागरिक उमराह के दौरान सऊदी अरब से प्रवेश कर गए हैं। ये लोग ज्यादा दिनों तक रूक गए या फिर बिना आधिकारिक अनुमति के हज करना चाहते हैं। इससे राज्य की हज के लिए जारी कोटा प्रणाली दरकिनार होती है जिसमें प्रत्येक देश के लिए कुछ सीटें आवंटित होती हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सऊदी अरब ने बीते साल हज यात्रा के दौरान हुई 1,200 लोगों की मौत का कारण गैर पंजीकृत लोगों की वजह से हुई भीड़ को बताया। इस वजह से गर्मी अत्यधिक बढ़ गई थी। 

हज और उमराह के लिए बने सऊदी मंत्रालय के अनुसार, यह कदम लोगों की सुरक्षा और तीर्थयात्रियों की बेहतरी के लिए उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजीकृत तीर्थयात्री अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ सकते हैं क्योंकि राजनयिक वीजा, निवास परमिट और हज-विशिष्ट वीजा अप्रभावित रहेंगे। 

सऊदी अरब सरकार ने उन लोगों को चेतावनी भी दी है जिन्होंने बिना अनुमति के हज यात्रा कर रहे हैं या फिर ज्यादा दिनों से रुके हैं। ऐसे लोगों को पकड़े जाने पर देश में प्रवेश पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version