Friday, October 10, 2025
Homeभारत'हमारे यहां पिता जिंदा हों तो....', पीएम मोदी के रिटायरमेंट पर संजय...

‘हमारे यहां पिता जिंदा हों तो….’, पीएम मोदी के रिटायरमेंट पर संजय राउत की बयानबाजी के बाद सीएम फड़नवीस का जवाब

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आने वाले कई सालों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे। दरअसल, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने पीएम नरेंद्र मोदी के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के दौरे को रिटायरमेंट प्लान बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सितंबर में रिटायरमेंट लेने की योजना बना रहे हैं। वे पिछले 10-11 साल में आरएसएस मुख्यालय नहीं गए लेकिन अब वह यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत को टाटा, बाय-बाय बोलने गए थे। वहीं, अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को उत्तराधिकारी की जरूरत नहीं है। वे कई वर्षों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

देवेंद्र फड़नवीस ने संजय राउत को दिया जवाब 

फड़नवीस ने कहा, ‘2029 में भी हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे। उनके उत्तराधिकारी की बात करने की कोई जरूरत नहीं है। वे हमारे नेता हैं और आगे भी रहेंगे।’ साथ ही उन्होंने संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि जब नेता सक्रिय हो, तब उसके उत्तराधिकार की बात करना ठीक नहीं। फड़नवीस ने तंज कसते हुए कहा, “हमारे यहां जब पिता जिंदा हों, तो उत्तराधिकार की बात नहीं करते। यह मुगल संस्कृति है, हमारी नहीं। अभी इसका समय नहीं आया।’

बता दें कि शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि आरएसएस देश के राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव चाहता है। मोदी संभवत: सितंबर में अपना सेवानिवृत्ति आवेदन लिखने के लिए आरएसएस मुख्यालय गए होंगे। पीएम मोदी का समय समाप्त हो गया है। अब वह बदलाव चाहते हैं। इसके अलावा वह नए भाजपा अध्यक्ष को भी चुनना चाहते हैं। संजय राउत का इशारा भाजपा के कुछ नेताओं के 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होने की ओर था। पीएम मोदी इस साल सितंबर में 75 साल के हो जाएंगे।

पीएम मोदी गए थे संघ मुख्यालय

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को 11 साल बाद नागपुर स्थित संघ मुख्यालय गए थे। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक अक्षय वट है। ये अक्षय वट आज भारतीय संस्कृति को।।। हमारे राष्ट्र की चेतना को निरंतर ऊर्जावान बना रहा है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जहां भी सेवा कार्य किया जा रहा है, वहां स्वयंसेवक हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार आरएसएस मुख्यालय गए। इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी ने 27 अगस्त, 2000 को प्रधानमंत्री रहते हुए यहां का दौरा किया था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा