Friday, March 20, 2026
Homeभारतरंगभेद के खिलाफ मुखर आवाज रही पूर्व मिस पुडुचेरी सैन रेचल ने...

रंगभेद के खिलाफ मुखर आवाज रही पूर्व मिस पुडुचेरी सैन रेचल ने दे दी जान, खा ली थी नींद की गोलियां

San Rechal Gandhi: पूर्व मिस पुडुचेरी सैन रेचल गांधी की मौत हो गई। वह जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में भर्ती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 वर्षीय रेचल ने 5 जुलाई को कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। 

सैन रेचल फैशन इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम थीं। उन्हें इस इंडस्ट्री में बाधाओं को तोड़ने और विविधता की हिमायत करने के लिए जाना जाता है। वह रंगभेद के खिलाफ एक मुखर आवाज के रूप में जानी जाती रहीं। उन्होंने अपने रंग को कभी अपनी सफलता में बाधा नहीं बनने दिया और अन्य लोगों के लिए रंगभेद के खिलाफ लड़ते हुए एक मिशाल पेश की। 

मिस डार्क क्वीन और मिस पॉन्डिचेरी का जीता खिताब 

फैशन इंडस्ट्री में स्किन कलर को लेकर पूर्वाग्रहों को उन्होंने चुनौती दी और ‘गोरी त्वचा’ के मानकों के प्रभुत्व को चुनौती दी। रेचल ने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था और उनका पालन पोषण उनके पिता ने किया था। उनके पिता ने ही उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने के कदम का समर्थन किया था। 

सैन रचेल गांधी ने साल 2019 में तमिलनाडु का मिस डार्क क्वीन खिताब जीता और बाद में 2021 में मिस पुडुचेरी का खिताब अपने नाम किया। 

इसके अलावा रेचल ने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने लंदन, जर्मनी और फ्रांस में मॉडलिंग कंप्टीशन में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों पर जागरूकता के प्रयास किए।

इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हाल ही में रेचल की शादी हुई थी। इन दिनों वह कथित तौर पर डिप्रेशन से जूझ रहीं थी। 5 जुलाई को उन्होंने कथित तौर पर ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। पहले तो उन्हें पुडुचेरी के सरकारी अस्पताल में उनके पिता द्वारा भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल ‘JIPMER’ में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

मामले में उरलैयनपेट्टई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments