Friday, October 10, 2025
Homeभारतरामनवमी पर संभल में 'सत्यव्रत' पुलिस चौकी का उद्घाटन, दंगाइयों के फेंके...

रामनवमी पर संभल में ‘सत्यव्रत’ पुलिस चौकी का उद्घाटन, दंगाइयों के फेंके पत्थर का इस्तेमाल

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को रामनवमी के दिन नए ‘सत्यव्रत’ पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। दो मंजिला इमारत वाली यह चौकी संभल के शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने है और करीब 100 दिनों में बनकर तैयार हुई। इसमें कई कमरे हैं और इसे हाईटेक बनाया गया है। इस चौकी के मुख्यद्वार पर ‘सत्यव्रत’ लिखा गया है। 

सत्यव्रत को संभल का प्राचीन नाम बताया जाता है। चौकी के प्रवेश द्वार पर महाभारत की आकृति उकेरी गई है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देने नजर आते हैं।

इस पर भगवत गीता का एक श्लोक भी लिखा है। यहां लिखा है- यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥ परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥ इसका मतलब है कि जब जब धर्म की हानि होती है, तब तब मैं आता हूं, जब जब अधर्म बढ़ता है तब तब मैं सज्जन लोगों की रक्षा के लिए मै आता हूं, दुष्टों के विनाश के लिए आता हूं, धर्म की स्थापना के लिए में आता हूं और युग युग में जन्म लेता हूं।

दंगाइयों के फेंके पत्थर का भी इस्तेमाल

पिछले साल संभल में हुई हिंसा के दौरान दंगाइयों द्वारा पुलिस पर फेंकी गई ईंटों में से भी कुछ का इस्तेमाल इस चौकी के निर्माण में किया गया है। उस हिंसा में पांच लोग मारे गए थे और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। दरअसल, 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। यह सर्वे कोर्ट के आदेश के बाद किया जा रहा था।

बहरहाल, रामनवमी के दिन पुलिस चौकी का उद्घाटन संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की अगुआई में पारंपरिक तरीके से पूजन के साथ हुआ। इसके बाद नौ साल की बच्ची गुनगुन कश्यप ने फीता काटा।

‘चौकी का डिजाइन भारत के संविधान से प्रेरित’

डीएम पेंसिया ने कहा, ‘संभल में मिलीजुली आबादी है। यह चौकी बीच में बनी है। इसमें एक वॉच टावर है – जो शहर का सबसे ऊंचा स्थान है – और ‘सेफ सिटी संभल’ परियोजना के लिए एक सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी है। चौकी का डिजाइन किसी धर्म विशेष से प्रेरित नहीं है, बल्कि भारत के संविधान से प्रेरित है, जिसमें कई ऐसी छवियां हैं। उदाहरण के लिए, संविधान के हस्तलिखित दस्तावेज में मौलिक अधिकारों के अध्याय की शुरुआत में भगवान राम का एक रेखाचित्र है।’

वहीं, एसपी बिश्नोई ने बताया, ‘यह जिले की पहली हाईटेक पुलिस चौकी है, जहां थाने के बराबर स्टाफ तैनात रहेगा। अतिरिक्त फोर्स मौजूद रहेगी। सुरक्षा बढ़ाने के लिए इसे विकसित किया गया है। जिले का कंट्रोल रूम इसी चौकी में होगा। संभल के सभी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी यहीं से होगी।’
 
चौकी के उद्घाटन के अलावा संभल में खग्गू सराय में एक मंदिर को भी राम नवमी के अवसर पर 46 साल में पहली बार फिर से खोला गया। संभल को कई लोग उस स्थान के रूप में मानते हैं जहाँ भगवान विष्णु के 10वें अवतार  कल्कि का जन्म होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा