Friday, October 10, 2025
Homeविश्वयूक्रेन में 30 दिन के युद्ध विराम प्रस्ताव पर रूस ने दी...

यूक्रेन में 30 दिन के युद्ध विराम प्रस्ताव पर रूस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अमेरिका की तरफ से…

मॉस्कोः क्रेमलिन ने बुधवार को कहा कि वह यूक्रेन में 30 दिन के युद्ध विराम के प्रस्ताव के बारे में वाशिंगटन से विवरण की प्रतीक्षा कर रहा है। कीव इस समझौते पर पहले ही सहमति जता चुका है।  

मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद कीव ने यह घोषणा की। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका अब संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित प्रस्ताव को रूस के समक्ष ले जाएगा, और गेंद अब मॉस्को के पाले में है।

क्रेमलिन ने कहा कि वह बैठक के परिणामों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर रहा है और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तथा व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से विवरण की प्रतीक्षा करेगा।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एक रिपोर्टर ने यह सवाल पूछा कि क्या रूस युद्ध के कारण लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने के साथ युद्ध विराम प्रस्ताव को जोड़ने का इरादा रखता है।

पेस्कोव ने जवाब दिया, “रूबियो और वाल्ट्ज ने कहा कि वे जेद्दा में हुई बातचीत के सार के बारे में हमें विभिन्न चैनलों के माध्यम से विस्तृत जानकारी देंगे। सबसे पहले, हमें यह जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।”

रुबियो ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहा है। यदि उत्तर ‘नहीं’ है होगा तो यह वाशिंगटन को क्रेमलिन के वास्तविक इरादों के बारे में बहुत कुछ बताएगा।

अमेरिका की भूमिका

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि बुधवार को मॉस्को के साथ संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए किसी भी सुरक्षा गारंटी में यूरोप को शामिल करना होगा, और यूरोप द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर भी चर्चा की जाएगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या रूस बिना शर्त युद्ध विराम को स्वीकार कर सकता है, रुबियो ने कहा: “यही हम जानना चाहते हैं – क्या वे बिना शर्त ऐसा करने के लिए तैयार हैं।”

यूएस-यूक्रेन संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि यूक्रेन ने तत्काल, अंतरिम 30-दिवसीय युद्ध विराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसे पार्टियों के आपसी समझौते से बढ़ाया जा सकता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने वीडियो संबोधन में कहा कि अमेरिका ने पूर्ण अंतरिम युद्ध विराम प्रस्ताव रखा है, जिसमें न केवल काला सागर में बल्कि पूरे फ्रंट लाइन पर मिसाइल, ड्रोन और बम हमलों को रोका जाएगा।

जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेन इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार है – हम इसे एक सकारात्मक कदम के रूप में देखते हैं और इसे अपनाने के लिए तैयार हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा