शनिवार, मार्च 21, 2026
होमरोजगारRRB Group-D के आवेदन के लिए बढ़ाई गई तारीख, अब एक मार्च...

RRB Group-D के आवेदन के लिए बढ़ाई गई तारीख, अब एक मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी ग्रुप-डी के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाकर एक मार्च कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 22 फरवरी थी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख तीन मार्च तय की गई है। इसके साथ ही आवेदन फॉर्म में किसी तरह की त्रुटि में सुधार के लिए चार मार्च से 13 मार्च तक कर सकते हैं। 

32,438 पदों पर भर्ती

इस वैकेंसी के लिए 32,438 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। इसके साथ ही पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग फिजिकल टेस्ट भी होगा। 

पुरुषों के लिए फिजिकल टेस्ट में एक किलोमीटर की दौड़ होगी जिसे 4 मिनट 15 सेकंड में पूरा करना है। इसके साथ ही 35 किलो का भार लेकर 100 मीटर चलना है और इसे दो मिनट में पूरा करना है। 

वहीं, महिलाओं के लिए एक किलोमीटर दौड़ के लिए 5 मिनट 40 सेकंड का समय रखा गया है। इसके साथ ही उन्हें 20 किलोग्राम भार लेकर 100 मीटर की दूरी दो मिनट में पूरा करना है। 

14 जोन के लिए होगी भर्ती

रेलवे के 14 जोन के लिए इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें दिल्ली जोन के लिए सबसे ज्यादा 4785 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु 36 वर्ष रखी गई है। इसके साथ ही आरआरबी ग्रुप-डी रिक्रूटमेंट के नियमों के तहत कुछ छूट दी जाएगी। 

जनरल, ओबीसी और ईडब्लयू कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है जबकि एससी/एसटी, दिव्यांग, ईबीसी और सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी