Saturday, October 11, 2025
Homeखेलकूदधोनी के 110 मीटर लंबे छक्के की वजह से आरसीबी को प्लेऑफ...

धोनी के 110 मीटर लंबे छक्के की वजह से आरसीबी को प्लेऑफ में मिली जगह?

बेंगलुरुः शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों मिली हार के बाद आईपीएम 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) का सफर खत्म हो गया। आरसीबी ने सीएसके को 27 रनों से हराकर  प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। इस बीच एक ऐसी बात सामने आ रही है जिसने एमएस धोनी को सीएसके के प्लेऑफ की होड़ से बाहर होने का विलेन बना दिया है।

आरसीबी के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने कहा है कि धोनी का छक्का टीम की जीत में मददगार साबित हुआ। और आरसीबी पांच बार की चैंपियन सीएसके को 27 रनों से हराने में कामयाब रही।  दरअसल प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सीएसके को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर एमएस धोनी थे और नॉन स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा।

धोनी के छक्के के बाद मैच का पासा पलट गया

आरसीबी ने आखिरी ओवर करने के लिए यश दयाल को बुलाया। पहली ही गेंद पर धोनी ने 110 मीटर का लंबा छक्का लगा दिया। गेंद सीधे छत को पार करते हुए स्टेडियम के बाहर पहुंच गई। और यही वह क्षण था जिसने मैच का पासा पलट दिया। दलाय के हाथ में नई गेंद आई और फिर अगले ही बॉल पर धोनी को आउट कर दिया। इसके बाद सीएसके के हाथ से मैच निकल गया।

आखिरी पांच गेंद में सीएसके ने सिर्फ 1 रन बनाए

दिनेश कार्तिक ने कहा कि गेंद खो जाने और नई गेंद दिए जाने से टीम को मैच जीतने में मदद मिली। कार्तिक ने कहा, सबसे अच्छी चीज आरसीबी के लिए यह हुई कि एमएस धोनी ने आखिरी ओवर में ग्राउंड के बाहर छक्का लगा दिया। इसकी वजह से हमें नई गेंद मिल गई और फिर गेंदबाजी करना आसान हो गया। गेंद बदले जाने के बाद अगली ही गेंद पर धोनी आउट हो गए।  दयाल ने पैर पर धीमी गेंद फेंकी जो बल्ले का किनारा लेकर गई और कैच लपक लिया गया। आखिरी पांच गेंद में सीएसके ने सिर्फ 5 रन ही बनाए। जिससे मैच पूरी तरह से आरसीबी के पक्ष में आ गया।

9वीं बार प्लेऑफ में पहुंची आरसीबी

फाफ डु प्लेसिस की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना किसी सपने का पूरा होने की तरह है क्योंकि टीम के लिए शुरुआत मैच अच्छे नहीं गए थे। उसकी प्लेऑफ तक की राह काफी अलग रही। जो टीम सीजन के पहले भाग के दौरान अंक तालिका में सबसे नीचे रही उसने दूसरे भाग में बल्ले, गेंद और मैदान में जबरदस्त प्रयासों का प्रदर्शन करते हुए लगातार छह मैच जीते। इसके साथ आरसीबी 9वीं बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंच गई।

जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि इस जीत को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। सीजन के आखिरी लीग मैच में जीतना सुखद एहसास है। हमारे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। डुप्लेसिस ने कहा कि धोनी क्रीज पर थे लिहाजा आप रिलैक्स नहीं हो सकते थे। क्योंकि उन्होंने कई बार फिनिशर के काम को अंजाम दिया है। गीली गेंद से गेंंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 218/5 बनाए थे। जिसमें फाफ डु प्लेसिस 54, विराट कोहली 47, शार्दुल ठाकुर 2-61, मिशेल सेंटनर 1-23 के स्कोर शामिल हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 191/7 ही बना सकी। चेन्नई के बल्लेबाजों-रचिन रवींद्र 61, रवींद्र जडेजा 42 नाबाद रहे।

आईएएनएस इनपुट के साथ

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा