Friday, October 10, 2025
HomeभारतRBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट का Direct Link,...

RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं के रिजल्ट का Direct Link, कैसे करें चेक और मार्कशीट डाउनलोड

RBSE Rajasthan Board Shala Darpan 8th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने आज आरबीएसई कक्षा 8वीं के परिणाम घोषित कर दिए। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीता राम जाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान कक्षा 8वीं के परिणाम घोषित किए। परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajpsp.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं।

इस साल, 22,22,369 छात्रों ने अपनी RBSE कक्षा 8 की परीक्षा पास की है। विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 96.66% है।

आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 12 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जो 20 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। पिछले साल, आरबीएसई कक्षा 8 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.72 प्रतिशत था। सरकारी स्कूल के लिए आरबीएसई का परिणाम 94.54 प्रतिशत था, जबकि निजी स्कूलों के लिए यह 97.38 प्रतिशत था।

इस बार कक्षा 8वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर और चूरू जैसे जिले शीर्ष पांच प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों के रूप में उभरे हैं। वहीं, राजस्थान कक्षा 8 की परीक्षा में सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज करते हुए धौलपुर, बारां, पाली, चित्तौड़गढ़ और करौली प्रदर्शन के मामले में सबसे निचले स्थान पर रहे।

RBSE Rajasthan Board Shala Darpan 8th Result 2025: कैसे देखें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाना होगा,। यहां ‘RBSE कक्षा 8वीं परिणाम 2025’ के लिंक पर क्लिक करना होगा, अपनी सीट संख्या दर्ज करनी होगी और फिर उसे सबमिट करना होगा। इसके बाद अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे। आगे के इस्तेमाल के लिए इसका स्क्रीनशॉट या इसे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र कुछ दिनों में अपने स्कूल से आधिकारिक दस्तावेज और प्रमाण पत्र भी हासिल कर सकेंगे।

इस बीच बता दें कि कुछ कारणों से 881 विद्यार्थियों के परिणाम रोके गए हैं। बोर्ड सत्यापन के बाद इन परिणामों को अलग से जारी करेगा। बताया गया है कि कुल 12.64 लाख अभ्यर्थियों में से 7,16,321 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से थे, जबकि 5,48,297 विद्यार्थी निजी स्कूलों से थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा