Friday, March 20, 2026
Homeभारतट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा

ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा

पटनाः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ के मुद्दे पर घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत को लचीली, उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे अमेरिका के टैरिफ के बीच सभी नागरिकों को फायदा होगा। 

राहुल ने पीएम मोदी को घेरते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में राहुल ने लिखा “ट्रंप ने भ्रम का पर्दाफाश कर दिया है। वास्तविकता सामने आ रही है। पीएम मोदी कहीं नहीं देखे जा रहे हैं।

भारत को स्वीकार करनी पड़ेगी वास्तविकता

भारत को वास्तविकता स्वीकार करनी पड़ेगी। हमारे पास लचीली, उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है जो सभी भारतीयों के लिए काम करती है।” 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होने के बाद पूरी दुनिया के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद से व्यापार संघर्षों  और दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में गिरावट के आसार देखने को मिल रहे हैं। 

पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्टॉक मार्केट को गिरा दिया है। पटना में आज राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा “अमेरिकी राष्ट्रपति ने शेयर बाजार को गिरा दिया है। यहां पर एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने शेयर बाजार में इनवेस्ट किया है। इसका मतलब है कि स्टॉक मार्केट आपके लिए नहीं है। इसमें अनलिमिटेड पैसे कमाए जाते हैं लेकिन आपको इससे फायदा नहीं मिलता।”

ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को लेकर अस्पष्टता के बीच बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। इस हफ्ते के दौरान सेंसेक्स में 2,100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments