Friday, March 20, 2026
Homeभारतपंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला इमारत गिरी, छह लोगों के दबे होने...

पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला इमारत गिरी, छह लोगों के दबे होने की आशंका

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में शनिवार देर शाम एक बहुमंजिला इमारत गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इमारत गिरने की तेज आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है।

लुधियाना पुलिस के डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है। फिलहाल राहतकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह हादसा फोकल प्वाइंट के फेस-8 इलाके में हुआ है। प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि इमारत गिरने की वजह क्या रही और कहीं इसमें लापरवाही तो नहीं बरती गई थी।

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments