Friday, October 10, 2025
Homeभारतपंजाब में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, फर्जी नोटिस जारी कर उगाही...

पंजाब में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, फर्जी नोटिस जारी कर उगाही के आरोप

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है।  दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।  इस आरोपों के बाद अब सरकार ने उनके खिलाफ विजलेंस ने छापेमारी की है।  जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार के अधिकारी मामले की जांच के लिए सुबह रमन अरोड़ा के घर पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने घर की तलाशी ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।  हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें किस पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। 

दरअसल, हाल ही में पंजाब पुलिस ने विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी वापल ले ली थी, जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि अरोड़ा सरकार की रडार पर है।  वहीं शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने उनके आवास पर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया। 

कौन हैं रमन अरोड़ा?

रमन अरोड़ा जालंधर में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार हैं।  साल 2022 के चुनाव में रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल  सीट से विधायक चुनकर आए थे।  अरोड़ा पर एक्शन जालंधर नगर निगम के पूर्व सहायक नगर नियोजक सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े करप्शन के मामले में हुई है।  सुखदेव को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था।  वहीं अब कथित तौर पर उनके जरिए रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हुआ है। 

‘किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शेंगे नहीं’

वहीं, रमन अरोड़ा पर विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार अगर किसी ने किया है तो वह बख्शा नहीं जाएगा।  भगवंत सरकार में मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, ‘विधायक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं और उन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आम आदमी पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जनआंदोलन से हुआ है।  राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खास निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार में किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा