Friday, October 10, 2025
Homeभारतप्रशांत किशोर की पार्टी का बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हुए...

प्रशांत किशोर की पार्टी का बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कैसा रहा प्रदर्शन?

पटना: बिहार के रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज के चार सीटों पर हुए उपचुनाव वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इस चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी चुनाव लड़ा था।

चुनाव अयोग के आकंड़ों के अनुसार, इन चार सीटों में से तीन सीटों पर जन सुराज पार्टी तीसरे नंबर पर रही जबकि एक सीट पर उसने चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी सीटों में से जन सुराज पार्टी को सबसे ज्यादा वोट इमामगंज सीट से मिले हैं। इस सीट पर पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान को 37 हजार वोट मिले।

इमामगंज के बाद बेलागंज सीट पर जन सुराज को ज्यादा वोट मिले हैं बाकी अन्य सीट पर पार्टी 10 हजार वोट का आकंड़ा भी पार नहीं कर पाई।

बता दें कि रामगढ़ और तरारी में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि बेलागंज सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी ने चुनाव जीता। इमामगंज सीट से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बहू और उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की उम्मीदवार दीपा मांझी की जीत हुई।

 बिहार उपचुनाव की 4 सीटों का रिजल्ट

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों (2:26 बजे तक) के मुताबिक, तरारी से भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत की 10612 वोटों से जीत हुई है। विशाल प्रशांत शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे और वे पहले स्थान पर रहे थे।

दूसरे नंबर पर रहने वाले सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजू यादव को 68148 वोट मिले हैं। जन सुराज को इस सीट पर केवल 5622 वोट ही मिले हैं। बिहार के सभी उपुचनाव सीटों पर पार्टी को इस सीट पर सबसे कम वोट मिले।

वहीं अगर बात करें इमामगंज विधानसभा सीट की तो यहां पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की उम्मीदवार दीपा मांझी को 53435 वोट मिले हैं। उनकी 5945 वोटों से जीत हुई है। दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रौशन कुमार को 47490 वोट मिले। इस सीट पर जन सुराज की पार्टी तीसरे नंबर पर रही।

बेलागंज विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी ने जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार को 51943 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अमजद तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 17285 वोट मिले।

रामगढ़ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की। शुरुआती रुझान में पहले स्थान पर रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव की हार हुई है और वे दूसरे स्थान पर रहे।

इस सीट पर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार कुशवाहा को केवल 6513 वोट ही मिले और पार्टी इस सीट पर चौथे स्थान पर रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा