Friday, March 20, 2026
Homeविश्वइजराइल दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी, एआई, डिफेंस समेत इन मुद्दों पर...

इजराइल दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी, एआई, डिफेंस समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजराइल दौरे के लिए बुधवार को पहुंचेंगे। इजराइली पीएम नेतन्याहू ने इस दौरे को ऐतिहासिक करार दिया है।

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर बुधवार को इजरायल पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान देश-विदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 फरवरी को इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। यह प्रधानमंत्री का दूसरा इजरायल दौरा है।

भारत-इजराइल के बीच रणनीतिक साझेदारी पर करेंगे चर्चा

इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे।

दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करेगी और साझा चुनौतियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच एक मजबूत साझेदारी के साझा विजन को पूरा करने की दिशा में प्रयासों को पुन: व्यवस्थित करने का अवसर प्रदान करेगी।

नेतन्याहू ने इस यात्रा के बारे में क्या कहा?

इजरायल भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को तैयार है। पीएम नेतन्याहू पहले ही इस यात्रा को ऐतिहासिक करार दे चुके हैं। रविवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान दिए गए अपने वक्तव्य और आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेशों में नेतन्याहू ने इस यात्रा को विशेष बताया।

नेतन्याहू ने कहा, “बुधवार को मेरे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल पहुंचेंगे। मैं अपनी आंखों के सामने जो विजन देख रहा हूं, उसके हिसाब से हम मिडिल ईस्ट के आसपास या उसके अंदर गठबंधनों का एक पूरा सिस्टम बनाएंगे। ऐसे देशों का एक धुरी समूह, जो वास्तविकता, चुनौतियों और लक्ष्यों को एक नजरिए से देखते हैं और कट्टरपंथी धुरी का सामना करते हैं।”

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस की फीड से ली गई है। इसका शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments