Friday, October 10, 2025
Homeभारतपीएम मोदी की 2021 से अब तक की विदेश यात्राओं में खर्च...

पीएम मोदी की 2021 से अब तक की विदेश यात्राओं में खर्च हुए 350 करोड़ रुपये, अमेरिका और फ्रांस दौरे में सर्वाधिक खर्च

नई दिल्लीः भारत सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर होने वाले खर्च का ब्यौरा दिया है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में पीएम मोदी की विदेश यात्राओं में 67 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इस साल पीएम मोदी ने 14 देशों की यात्राएं की हैं। हालांकि, जो आंकड़े अभी जारी किए गए हैं ये सिर्फ 5 देशों फ्रांस, अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका और थाइलैंड के लिए हैं। बाकी के 9 देशों की विदेश यात्रा के दौरान आए खर्च का ब्यौरा नहीं दिया गया है। जिन देशों की यात्राओं का ब्यौरा नहीं जारी किया गया है, वे मॉरीशस, साइप्रस, कनाडा, क्रोएशिया, घाना, ब्राजील, नामीबिया, अर्जेंटीना, त्रिनिदाद और टोबैगो हैं। 

2021-24 के दौरान खर्च हुए 295 करोड़ रुपये

साल 2021-24 की विदेश यात्राओं के दौरान करीब 295 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इसको लेकर राज्यसभा में सवाल पूछा था जिसका जवाब विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने दिया था। 

पीएम मोदी के इन दौरों में सबसे ज्यादा खर्च फ्रांस दौरे पर आया, जिसमें 25 करोड़ रुपये का खर्च आया था। यह दौरा इस साल 10-11 फरवरी को हुआ था। पीएम मोदी इस दौरान एआई समिट में शामिल हुए थे और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की थी। इसके बाद वह अमेरिका गए थे और दूसरी बार राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी।  

वहीं, जून 2023 में अमेरिकी यात्रा के दौरान 22 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 

हर साल कितने रुपये खर्च हुए?

पीएम मोदी की इस साल विदेश यात्राओं में फ्रांस में 25 करोड़ 59 लाख रुपये खर्च हुए। इसी तरह अमेरिकी यात्रा के दौरान 16 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक खर्च हुए। थाइलैंड की यात्रा के दौरान 4 करोड़ 92 लाख रुपये खर्च हुए। श्रीलंका की यात्रा के दौरान 4 करोड़ 46 लाख रुपये और सऊदी अरब की यात्रा के दौरान 15 करोड़ 54 लाख रुपये खर्च हुए। 

पीएम मोदी की 2024 की 16 विदेश यात्राओं के दौरान 109 करोड़ रुपये, 2023 में 93 करोड़ रुपये, 2022 में 55.82 करोड़ रुपये और 2021 की विदेश यात्राओं के दौरान 36 करोड़ रुपये खर्च हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा