Patna High Court Technical Assistant Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 53 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती हेतु आवेदन एक अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई है। इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई तय की गई है।
पटना हाई कोर्ट टेक्निकल असिस्टेंट के लिए क्या है योग्यता?
इस भर्ती हेतु आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें – UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन
पटना हाई कोर्ट की टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता बीसीए या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में पॉलिटेक्निक का डिप्लोमा मांगा गया है। इसके अलावा आईटीआई वाले भी इसके लिए आवेदन करने की योग्यता रखते हैं।
इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम कार्यानुभव एक वर्ष मांगा गया है।
क्या है आवेदन शुल्क?
पटना हाई कोर्ट की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1,100 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी यह शुल्क 550 रुपये रखा गया है।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिये यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है। ऐसे में अगर इस भर्ती हेतु जरूरी योग्यता रखते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://patnahighcourt.gov.in/notices/recruitments पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लिंक एक अप्रैल से ओपन होगी।
यह भी पढ़ें – बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रोफेशनल के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इसके बारे में जानकारी अभी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
यह लेवल-5 की नौकरी है। इसके लिए शुल्क 29,200-92,300 रुपये तक है। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी इसके लिए मिलेंगे।

