Friday, October 10, 2025
Homeविश्व'295' परफ्यूम ब्रांड लॉन्च कर फंसे पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट, ब्लासफेमी के...

‘295’ परफ्यूम ब्रांड लॉन्च कर फंसे पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट, ब्लासफेमी के लगे आरोप

पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट अपने परफ्यूम ब्रांड ‘295’ को लेकर फिर से विवादों में आ गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि मक्का से उमराह करने के बाद पाकिस्तान लौटते ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इतना ही नहीं, कट्टरपंथी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उनपर जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान में ‘295’ ब्लॉसफेमी से जुड़ी कानूनी धारा है। इसी वजह से यूट्यूबर पर धार्मिक कानून का मजाक उड़ाने के आरोप पर लग रहे हैं।

ब्लॉसफेमी और साइबर क्राइम कानूनों के तहत केस दर्ज

वहीं, चरमपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने बट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके बाद यूट्यूबर पर पाकिस्तान के ब्लॉसफेमी और साइबर क्राइम कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीएलपी के नेता हैदर अली शाह गिलानी ने लाहौर के निश्तर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ पीपीसी की धारा 295-ए (धार्मिक आस्था का अपमान) के तहत FIR दर्ज कराई है।

बट पर आरोप है कि उन्होंने अपने वीडियो में धार्मिक आस्था के खिलाफ कंटेंट बनाया और भावनाओं को आहत किया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने बट का वीडियो देखा, जिसमें यूट्यूबर ने अपने विवादित परफ्यूम को लॉन्च करते समय अपने ऊपर लगे ब्लॉसफेमी के आरोपों का जिक्र किया था।

सिद्धू मूसेवाला को बताया अपना मेंटर 

उसी वीडियो में बट ने बताया कि उन पर पहले भी ब्लॉसफेमी का आरोप लगाया गया था। उन्होंने दिवंगत इंडियन सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अपना मेंटर बताया, जिन्होंने ‘295’ के नाम से एक गाना बनाया था। बट के इस बयान से धार्मिक कट्टरपंथियों की नाराजगी और बढ़ गई, जिन्होंने उन पर पाकिस्तान की कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। ब्लॉसफेमी के आरोप बेहद गंभीर पाकिस्तान में ब्लॉसफेमी के आरोप बेहद संवेदनशील हैं, जिसके कारण अक्सर मॉब लिंचिंग और हिरासत में हत्या जैसी वारदातें होती हैं। यहां तक कि जिन पर ऐसे आरोप भी लग जाते हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा होता है।

अगर बट मामले में दोषी पाए गए तो उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि,  विवाद के बीच उन्होंने माफ़ीनामा वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कहा गया कि उनका धार्मिक विश्वासों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने कहा कि वे परफ्यूम ब्रांड को रोक रहे हैं।

पहले भी विवादों में रहे हैं रजब बट

लाहौर के पुलिस में डिप्टी इंस्पेक्टर फैसल कामरान ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला सोशल मीडिया कंटेंट से जुड़ा है, इसलिए इलेक्ट्रॉनिक क्राइम से जुड़े कानून पेका की धारा 11 को भी आरोपों में जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बट वर्तमान में उमराह कर रहे हैं और पाकिस्तान लौटने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारी मामले पर आगे की कार्रवाई के लिए पाकिस्तान उलेमा काउंसिल से भी सलाह ले रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब बट कानूनी मुसीबत में फंसे हैं। जनवरी में उन्हें शादी में गिफ्ट के तौर पर मिले शेर के बच्चे को पालने का दोषी पाया गया था और उनपर अवैध तरीके से जंगली जानवर रखने के आरोप लगे थे। यूट्यूबर पिछले कुछ सालों में कई विवादों में शामिल रहे हैं, जिससे वह पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा