HomeभारतLoC पर पाकिस्तान की ओर से रात भर फायरिंग, उकसावे पर भारतीय...

LoC पर पाकिस्तान की ओर से रात भर फायरिंग, उकसावे पर भारतीय बलों ने दिया माकूल जवाब

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बढ़े तनाव के बीच गुरुवार रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई बार पाकिस्तानी चौकियों से गोलीबारी की खबर सामने आई है। ये गोलीबारी कई पाकिस्तानी चौकियों से रात भर रूक-रूक कर होती है। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाबी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की गोलीबारी से भारत कोई कोई क्षति नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में यह पहली बार है जब इस तरह रात भर पाकिस्तान की ओर से उकसावे की कार्रवाई की गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। कोई हताहत नहीं हुआ है।’

इससे पहले इसी साल फरवरी में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय चौकी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें भी किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी।

पाकिस्तान को भारत ने दिए हैं कई झटके

पहलगाम में मंगलवार आतंकियों द्वारा एक नेपाली समेत 26 पर्यटकों की हत्या किए जाने के बाद भारत ने कई सख्त कदम पाकिस्तान के खिलाफ उठाए हैं। इसमें भारत में मौजूद पाकिस्तानी उच्चायोग में सैन्य सलाहकारों को निष्कासित करना, छह दशक से अधिक पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित करना और अटारी बॉर्डर चौकी को तत्काल बंद करना जैसे कदम शामिल है। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी गई है।

इसके अलावा पाकिस्तानियों के लिए वीजा सर्विस भी बंद की गई है। साथ ही भारत में मौजूद पाकिस्तानियों के वीजा रद्द किए गए हैं और उन्हें वापस जाने को कहा गया है। भारत ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पाकिस्तान को पत्र लिखकर भी सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखने के अपने निर्णय की जानकारी दी और कहा कि इस्लामाबाद ने संधि की शर्तों का उल्लंघन किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version