Homeभारतओडिशा के सुंदरगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED धमाका, CRPF...

ओडिशा के सुंदरगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED धमाका, CRPF एएसआई की मौत

भुवनेश्वर: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार तड़के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी की मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान 134वीं बटालियन के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सत्यबान कुमार सिंह (उम्र 34) के रूप में हुई है।

यह विस्फोट सुबह करीब 6 बजे राउरकेला क्षेत्र के के बलांग थाना क्षेत्र अंतर्गत सरंडा वन क्षेत्र में, ओडिशा-झारखंड सीमा के पास हुआ। घटना में एएसआई सिंह के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत हवाई मार्ग से राउरकेला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह संयुक्त सर्च ऑपरेशन ओडिशा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा था। सुरक्षा बलों का यह तलाशी अभियान क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया गया था।

शहीद एएसआई सत्यबान कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में ऑपरेशन अब भी जारी है और सुरक्षाबल नक्सलियों को बेअसर करने के लिए तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version