Friday, October 10, 2025
Homeभारतझारखंडः NTPC के डिप्टी जनरल मैनेजर की हत्या

झारखंडः NTPC के डिप्टी जनरल मैनेजर की हत्या

रांचीः झारखंड के हजारीबाग में केरेडारी कोयला खदान में एनटीपीसी के डिप्टी जनरल मैनेजर कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार सुबह हजारीबाग-बारकागांव में हुई। घटना सुबह करीब साढ़े नौ के हुई। कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने घर से कार्यालय जा रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। हमलावरों ने कुमार गौरव की कार रोककर फायरिंग शुरू कर दी। हमले के वक्त गौरव कार में आगे बैठे थे जबकि पीछे की सीट पर दो अन्य लोग सवार थे। 

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में गौरव के शव को सदर अस्पताल पोस्ट मॉर्टम के लिए ले जाया गया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी के अधिकारी बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। इस घटना से सभी हिल गए थे। 

घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार घटना की पुष्टि की और कहा कि पुलिस अपराधियों की खोज कर रही है। इस क्षेत्र में कोयला अधिकारियों पर इसी तरह से कई बार हमले पहले भी हो चुके हैं। दो साल पहले इसी इलाके में रित्विक कंपनी के जनरल मैनेजर की हत्या हुई थी। 

इस घटना पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने दुख व्यक्त किया। जायसवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं न सिर्फ हजारीबाग में बल्कि पूरे प्रदेश में बढ़ रही हैं। सांसद ने कहा ऐसी घटनाएं लोगों में डर पैदा करती हैं और औद्योगिक विकास को प्रभावित करती हैं। इसके साथ ही रोजगार के अवसरों को भी असर पड़ता है। 

सांसद ने आगे कहा कि एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी की हत्या क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अपराधियों पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो इससे राज्य के औद्योगिक विकास पर गहरा असर पड़ेगा और बेरोजगारी भी बढ़ेगी। 

घटना को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा