Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारNPCIL ने विभिन्न पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

NPCIL ने विभिन्न पदों के लिए निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

NPCIL ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी तय की गई है।

NPCIL Various Post Recruitment 2026: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है जिसके तहत कुल 114 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती हेतु आवेदन 15 जनवरी से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 फरवरी को शाम 4 बजे तक है। वहीं, फीस जमा करने की भी आखिरी तारीख इसी दिन इसी समय तक है।

इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आयु में कुछ छूट का भी प्रावधान है। ऐसे में अभ्यर्थियों को इसके लिए भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

किस पद के लिए क्या है योग्यता?

एनपीसीआईएल की इस भर्ती हेतु साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी टेक्नीशियन, एक्स रे टेक्नीशियन, असिस्टेंट ग्रेड 1 के एचआर, एफ एंड ए, सी एंड एमएम के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

साइंटिफिक असिस्टेंट के 2 पदों, स्टाइपेंडरी ट्रेनी के 12 पद, स्टाइपेंड्री ट्रेनी टेक्नीशियन के 83 पद भरे जाएंगे। इसी तरह एक्स रे टेक्नीशियन के दो पदों, असिस्टेंट ग्रेड के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें – UP Police Constable Recruitment: यूपी में कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, हजारों पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती हेतु निकाले गए विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा मांगा गया है।

क्या है आवेदन शुल्क?

NPCIL की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मांगा गया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये रखा गया है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया गया है।

यह भी पढ़ें – BPSSC Havildar Clerk Recruitment: 64 पदों के लिए निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। ऐसे में अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन करने का लिंक 15 जनवरी को खुलेगा। ऐसे में अगर भर्ती हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट https://npcilcareers.co.in/MainSiten/DefaultInfo.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती हेतु परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments