Friday, October 10, 2025
Homeभारतएक भी इंच नहीं... चीन के जमीन हड़पने के दावे पर अनुराग...

एक भी इंच नहीं… चीन के जमीन हड़पने के दावे पर अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी को जवाब

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘चीन सीमा विवाद’ पर दिए बयान की पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर ने निंदा की। उन्होंने कांग्रेस सांसद को उनकी पार्टी का अतीत याद दिलाया। भाजपा सांसद ने दावा किया कि भारत की एक इंच भूमि पर भी चीन का कब्जा नहीं है। राहुल गांधी को जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग भारत और चीन के बारे में बात करते हैं, उन्होंने चीनियों के साथ सूप पिया है। भारत की एक इंच भी जमीन चीन के हाथों नहीं गई है।

ठाकुर ने पूछा, “किसके समय में चीन ने इस क्षेत्र पर कब्जा किया? डोकलाम गतिरोध के दौरान चीनी अधिकारियों के साथ सूप पीने वाले लोग कौन थे? राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीनियों से पैसे क्यों लिए?” ठाकुर ने कहा, “भारतीय सेना ने चीनियों को प्रभावी ढंग से जवाब दिया और एक इंच भी जमीन नहीं खोई। इस तरह के मुद्दे पर राजनीति करने से कुछ हासिल नहीं होगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी को देश की जनता को अतीत की गलतियों के बारे में जवाब देना होगा।”

चीनी अधिकारियों से पैसे आखिर क्यों लिए?

उन्होंने कहा, “राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीनी अधिकारियों से पैसे आखिर क्यों लिए? कांग्रेस बताए की ऐसी क्या मजबूरी थी कि अक्साई चिन को चीन ने हथिया लिया और आप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे? डोकलाम संकट के समय कांग्रेस के नेता सेना के साथ खड़े होने के बजाय चीनी अधिकारियों के साथ आखिर क्यों चाइनीज सूप पीते रहे? कुछ लोग चीन के साथ मिलकर आरोप लगाते हैं और अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते हैं। ये केवल राजनीति करते हैं। इन्हें कुछ नहीं मिलने वाला हैं।”

उन्होंने वर्तमान सरकार की तारीफ करते हुए आगे कहा, ” पीएम मोदी की सरकार में आज हम यह कह सकते हैं कि डोकलाम की घटना के समय भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। पीएम मोदी स्वयं सीमा पर गए और सेना का मनोबल बढ़ाया। रक्षा मंत्री भी वहां गए। भारत की एक इंच भी जमीन कोई नहीं हथिया पाया और सेना ने मोदी सरकार में यह करके दिखाया है।”

राहुल गांधी ने उठाया चीनी कब्जे का मुद्दा

इससे पहले, लोकसभा में राहुल गांधी ने चीनी कब्जे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, “यह सर्वविदित तथ्य है कि चीन हमारे 4,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा जमाए बैठा है। कुछ समय पहले मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि हमारे विदेश सचिव चीनी राजदूत के साथ केक काट रहे थे।”

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “हम सामान्य स्थिति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सामान्य स्थिति से पहले यथास्थिति की जरूरत है। हमारी जमीन हमें वापस मिलनी चाहिए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा