Friday, March 20, 2026
Homeभारतनोएडाः पुलिस ने मोबाइल और वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पास से...

नोएडाः पुलिस ने मोबाइल और वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पास से बरामद हुईं 2 बाइक और 11 फोन

नोएडा पुलिस ने मोबाइल और वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 11 मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है।

नोएडाः नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस को मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन छीनने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिषभ दयाल उर्फ राहुल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 का रहने वाला है। आरोपी को रामलीला ग्राउंड, सी-ब्लॉक, सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मोबाइल फोन और अवैध चाकू किया बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे और निशानदेही से स्नैचिंग की घटनाओं में इस्तेमाल दो बाइक (एक स्प्लेंडर प्लस और एक एफजेड बाइक), स्नैच किए गए 11 मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों को निशाना बनाता था और मौका पाकर उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाता था।

पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोनों में से एक आईफोन-16 उसने दो दिन पहले सेक्टर-62 नोएडा की टॉड मॉल रोड से छीना था। इस संबंध में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा, अन्य 10 मोबाइल फोन सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-05, सेक्टर-24 और दिल्ली/एनसीआर के विभिन्न इलाकों से छीने गए थे, जिनकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

आरोपी है शातिर अपराधी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रिषभ दयाल शातिर अपराधी है, जो पहले भी मोबाइल स्नैचिंग, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-58 और फेस-1 थानों में कुल 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, चोरी का माल रखने और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

नोएडा पुलिस अब बरामद मोबाइल फोनों के असली मालिकों की पहचान कर उन्हें वापस दिलाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी आईएएनएस की फीड से प्रकाशित की गई है। इसका शीर्षक बोले भारत डेस्क द्वारा दिया गया है।)

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments