Friday, March 20, 2026
HomeभारतKIIT के हॉस्टल में मिली नेपाली छात्रा की लाश, पंखे पर...

KIIT के हॉस्टल में मिली नेपाली छात्रा की लाश, पंखे पर लटकता मिला शव; तीन महीनें में दूसरी घटना

भुवनेश्वरः ओडिशा के भुवनेश्वर के किट यूनिवर्सिटी में एक सनसनीखेज घटना घटी है। नेपाल की रहने वाली 21 साल की छात्रा प्रिशा साहा ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। वह कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी और यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल नंबर चार में रह रही थी। यह तीन महीने में दूसरी घटना है। खुदकुशी करने वाली कंप्यूटर साइंस फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 जानकारी के अनुसार, प्रिशा का शव शाम करीब 7 बजे उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने तुरंत पुलिस को खबर दी। इन्फोसिटी थाना पुलिस, वैज्ञानिक टीम, और भुवनेश्वर पुलिस कमिश्नर सुरेश देवदत्त सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि मौजूदा स्थिति में प्रिशा के पास से कोई भी सुसाइड नोट या ऐसी कोई चीज बरामद नहीं हुई है, हालांकि हमने प्रिशा की डायरी और अन्य वस्तुओं को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है । अभी अस्वाभाविक मृत्यु का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और किसी और के शामिल होने की बात अब तक सामने नहीं आई है । अगर ऐसा कोई सुराग आगे मिलता है तो हम जरूर एक्शन लेंगे । अभी मौके पर मेरे साथ जोन के एसीपी, डीपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं ।

पहले भी हो चुके हैं कई मामले

यह घटना पहले हुए सुसाइड के तीन महीने से भी कम समय में हुई है। पहले एक 20 वर्षीय नेपाली छात्रा ने भी आत्महत्या कर ली थी। वह भी कंप्यूटर साइंस का छात्र थी। तब इस मौत पर काफी बवाल हुआ था। नेपाली स्टूडेंट यूनिवर्सिटी छोड़कर जाने लगे थे। नेपाल की सरकार ने आधिकारिक तौर पर हस्तक्षेप किया था। पुराने मामले में आरोपी बी. टेक का तीसरे वर्ष का छात्र आद्विक श्रीवास्तव को भुवनेश्वर पुलिस ने एयरपोर्ट पर भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments