Friday, October 10, 2025
Homeभारतनागपुर: दंगाइयों ने की थी महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, भद्दे इशारे और...

नागपुर: दंगाइयों ने की थी महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, भद्दे इशारे और कमेंट भी…FIR से खुलासा

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को दो गुटो में हुए हिंसक झड़प और पत्थरबाजी के दौरान दंगाइयों ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भी छेड़छाड़ की थी। इसका खुलासा मामले में दर्ज एक एफआईआर से हुआ है। एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार चिटनिस पार्क के सीए रोड पर आरोपियों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया। गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। 

यह सबकुछ तब हुआ जब विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर भीड़ ने पहले एक महिला पुलिस कर्मचारी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। कुछ बदमाशों ने एक महिला पुलिस कर्मचारी की वर्दी खींचने की कोशिश की। शरीर को छूने की भी कोशिश की गई थी। यह महिला अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति से निपटने के लिए तैनात रैपिड कंट्रोल पुलिस (आरसीपी) के दस्ते का हिस्सा है।

दूसरी महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार

सामने आई जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला पुलिस कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न की इस हरकत की विधिवत शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल की और उसके बाद नागपुर के गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। 

इसके अलावा एफआईआर में यह भी कहा गया है कि दंगाइयों का एक समूह इलाके में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के उद्देश्य से लगातार भड़काऊ नारे लगाता नजर आया। इस एफआईआर में कुल 51 लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। शिकायत में यह बात भी कही गई है कि इसी भीड़ ने मौके पर मौजूद अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उन्हें देखकर अश्लील इशारे और भद्दे कमेंट किए।

बता दें कि महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए सोमवार को विहिप एवं बजरंग दल जैसे हिंदू संगठनों के राज्यव्यापी प्रदर्शन की प्रतिक्रिया में नागपुर में हुई हिंसक घटनाएं घटी थी। इस मामले में पांच एफआईआर दर्ज की गई है और करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है।

हिंसा के बाद कर्फ्यू

नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, उनमें कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं। शहर के पुलिस आयुक्त रविंदर कुमार सिंघल ने एक आदेश जारी कर कहा कि आधी रात से लगाया गया कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा। पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें बंद करने का अधिकार दिया गया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा