शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमभारतMunger News: एएसआई की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार...

Munger News: एएसआई की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की हत्या का आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल आरोपी पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था।  

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात नंदलालपुरा गांव में आरोपी द्वारा किए गए हमले में एएसआई संतोष कुमार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। 

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से गुड्डू यादव सहित दो लोगों को लेकर पुलिस वाहन से पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने निकली थी। इसी क्रम में पुलिस वाहन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें  चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

पुलिसकर्मियों का हथियार छीनकर भागने की कोशिश

इस बीच, आरोपी गुड्डू यादव ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। भागते समय उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिससे आरोपी गुड्डू यादव घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी चार पुलिसकर्मियों और आरोपी गुड्डू यादव का इलाज मुंगेर के सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति ने तेज धार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घायल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

वहीं, दो दिन पहले बिहार के अररिया जिले में पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन की ग्रामीणों के साथ हुई झड़प में मौत हो गई थी। पुलिस टीम एक गांव में अपराधियों को पकड़ने के लिए गई थी, इसी क्रम में हुई झड़प में पुलिस अधिकारी गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 

 

IANS
IANS
Indo-Asian News Service (IANS) भारत की एक निजी समाचार एजेंसी है। यह विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण आदि प्रदान करती है।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी