Friday, March 20, 2026
Homeभारतमुंबई की लोकल ट्रेन में प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन में प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन में प्रोफेसर की धारकार हथियार से हमला करने के बाद मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुंबईः मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर उतरने के दौरान हुए विवाद में निजी कॉलेज के प्रोफेसर की शनिवार चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स ने पुलिस के हवाले से लिखा कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई पहचान

मृतक की पहचान आलोक कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह खांडिवली इलाके में रहते थे और नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकॉनमिक्स में गणित के शिक्षक थे। पुलिस के मुताबिक, मार्च 2024 में उन्होंने कॉलेज में बतौर गणित शिक्षक के रूप में करियर शुरू किया था।

पुलिस के मुताबिक, आलोक कुमार सिंह एक अन्य शिक्षक के साथ चर्चगेट-बोरीवली धीमी गति वाली ट्रेन के द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन से उतरने के दौरान सिंह और आरोपी के मलाड स्टेशन पर उतरते ही ट्रेन के अंदर विवाद शुरू हो गया और यह विवाद प्लेटफार्म पर भी जारी रहा।

यह घटना मलाड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर शाम करीब 5:30 बजे घटी। झड़प के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर एक धारदार वस्तु, जो चाकू मानी जा रही है। उसने यह वस्तु निकाली और सिंह के पेट में वार करके भाग गया।

घायल कॉलेज प्रोफेसर को पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने क्या बताया?

सूत्रों के मुताबिक, कथित हमलावर ने प्रोफेसर सिंह को कठिन परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

हिंदुस्तान टाइम्स ने मुंबई की पुलिस उपायुक्त सुनीता सालुंके-ठाकरे के हवाले से लिखा कि “उनके शिक्षक सहयोगी और पुलिस उन्हें शताब्दी अस्पताल ले गए, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मलाड स्टेशन पर उतरते समय यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ। अधिकारी ने कहा, “झगड़े के दौरान आरोपियों ने आलोक सिंह पर धारदार हथियार से हमला किया और ट्रेन से उतरते समय उनके पेट में चाकू से वार किया। जीआरपी मामले की आगे जांच कर रही है।”

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, घटना के 12 घंटे के भीतर ही मामले के संबंध में 27 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर को हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान कर उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments