Friday, March 20, 2026
HomeरोजगारMPESB ने ग्रुप-5 के तहत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें...

MPESB ने ग्रुप-5 के तहत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

MPESB ने ग्रुप-5 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च तय की गई है।

MPESB Group 5 Exam 2026: मध्य प्रदेश एंप्लॉय सेलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-5 नर्स स्टाफ, पैरामेडिकल समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 291 पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन 13 मार्च से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मार्च तय की गई है।

वहीं, यदि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो इसमें सुधार 1 अप्रैल तक कर सकते हैं। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही संविधान द्वारा आरक्षण प्राप्त वर्गों और कुछ अन्य वर्गों को भी आयु में छूट प्रदान की गई है। इसके लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक निर्धारित की जाएगी।

MPESB भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता?

MPESB की इस भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। इसके साथ ही पदों से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट संबंधी योग्यता भी मांगी गयी है।

यह भी पढ़ें – CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जारी की गई अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

क्या है आवेदन शुल्क?

MPESB की इस भर्ती हेतु आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग रखा गया है। अनारक्षित वर्ग और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये रखा गया है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों और एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 310 रुपये रखा गया है। इस शुल्क में 60 रुपये पोर्टल चार्ज भी शामिल है।

अभ्यर्थी यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से जमा कर सकेंगे। इस भर्ती हेतु परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा से कुछ दिनों पहले इसके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

इसके लिए 100 नंबर का पेपर होगा, जिसमें दो खंड होंगे। पहला खंड 25 अंक का होगा जिसमें सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरा खंड 75 अंक का होगा जिसमें संबंधित विषय के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे में अगर भर्ती से संबंधित जरूरी योग्यता रखते हैं तो इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिये यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर हो सकती है। इस भर्ती हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments