Friday, October 10, 2025
Homeभारतदो दिनों में 250 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस...

दो दिनों में 250 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर से वापस गए पाकिस्तान

श्रीनगरः पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कूटनीतिक कदम उठाए हैं जिनमें पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा गया है। 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि बीते दो दिनों में करीब 272 पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी-वाघा बॉर्डर क्रास कर अपने देश चले गए। अधिकारी के मुताबिक, रविवार को कुछ और 100 लोगों के रविवार को वापस जाने की उम्मीद है। 12 श्रेणी में  अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए समय सीमा समाप्त हो रही है।

पाकिस्तान से वापस आए 629 नागरिक

वहीं, पाकिस्तान से भी करीब 629 भारतीय वापस आ चुके हैं जिनमें 13 राजनयिक और अधिकारी शामिल हैं। ये लोग पंजाब स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा से वापस भारत आए हैं। 

पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर हुए हमलों में 26 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है। 

जिन नागरिकों के पास सार्क वीजा था उन्हें 26 अप्रैल तक भारत से बाहर जाना था वहीं मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक अंतिम तिथि है। 

जिन 12 श्रेणियों के वीजा धारकों को रविवार तक देश छोड़ना है उनमें आगमन पर वीजा, व्यवसाय, फिल्म, पत्रकार, पारगमन, सम्मेलन, पर्वतारोहण, छात्र, आगंतुक, समूह पर्यटक, तीर्थयात्री और समूह तीर्थयात्री शामिल हैं। 

हालांकि दीर्घकालिक या फिर आधिकारिक वीजा रखने वालों को इस आदेश से छूट दी गई थी। 

अधिकारियों के मुताबिक, अटारी-वाघा बॉर्डर से 25 अप्रैल को 191 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए और 26 अप्रैल को 81 नागरिक वापस गए।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक एयरपोर्ट से भी वापस गए हैं। हालांकि भारत की पाकिस्तान से एयर कनेक्टिविटी पर रोक लगाई गई है, इसलिए ये लोग दूसरे देश गए होंगे। 

अधिकारियों के अनुसार, सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा के जरिए महाराष्ट्र में रुके थे। उन्होंने बताया कि उनकी संख्या करीब 1,000 है।

महाराष्ट्र में रुके सर्वाधिक पाकिस्तानी नागरिक

महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने शनिवार को कहा था कि 1,000 पाकिस्तानी नागरिकों से भारत छोड़कर जाने को कहा गया है। कदम ने बताया कि राज्य में करीब 5,050 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं और इनमें से अधिकतर दीर्घकालिक वीजा पर हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इनमें से अधिकतर नागपुर, थाणे, जलगांव, नवीं मुंबई, पिंपरी चिंचवाड़ और अमरावती में हैं। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में रह रहे करीब 107 पाकिस्तानी नागरिकों का पता नहीं चल पाया है। 

इसी तरह तेलंगाना, मध्य प्रदेश, ओडिशा और अन्य राज्यों में पाकिस्तानी नागरिक दीर्घकालिक या अल्पकालिक वीजा के साथ रह रहे हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों से कहा था निर्धारित समय सीमा तक पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने के सुनिश्चित करने को कहा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा