Friday, October 10, 2025
Homeभारतसात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजे गए बिक्रम सिंह मजीठिया, मोहाली...

सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजे गए बिक्रम सिंह मजीठिया, मोहाली कोर्ट ने दी मंजूरी

चंडीगढ़: 540 करोड़ रुपए से अधिक के ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गुरुवार सुबह मजीठिया को कड़ी सुरक्षा के बीच मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था। बिक्रम मजीठिया के आवास पर बुधवार को पंजाब विजिलेंस की टीम ने छापा मारा था। इसके बाद उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। मजीठिया की गिरफ्तारी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने इसे बदले की कार्रवाई बताया था।

 पंजाब सरकार पर सवाल उठाए

शिरोमणि अकाली दल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा, “‘न कभी झुके हैं, न कभी झुकेंगे।’ जितना जोर लगाना है, लगा लो। हर अकाली कार्यकर्ता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ है।”

गुरुवार सुबह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बयान में कहा, “बिक्रमजीत मजीठिया को रिमांड पर लिया जाएगा, जिसमें वह सब कुछ बताएंगे कि उनके पास क्या-क्या है। बुधवार को विजिलेंस ने बताया था कि क्या-क्या बरामद हुआ है। मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि कोई भी अपनी पावर या पद का अहंकार न करे। मैं पंजाब के लिए वफादार हूं और मैंने यहां के लोगों से वादा किया था कि ‘रंगला पंजाब बनाएंगे’। इसके लिए अगर वह मेरा भी नुकसान करते हैं तो कोई बात नहीं।”

बिक्रम मजीठिया ने दी तीखी प्रतिक्रिया 

बुधवार को विजिलेंस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले बिक्रम मजीठिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार की आलोचना की और उन पर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया।

मजीठिया ने कहा था, “मेरे घर पर छापेमारी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अहंकार को दर्शाती है। विजिलेंस ने मेरे घर में जबरदस्ती प्रवेश किया और प्रेस को भी अंदर नहीं आने दिया। इतना ही नहीं, वकीलों के साथ भी धक्का-मुक्की की। आम आदमी पार्टी की सरकार कानून का उल्लंघन कर रही है। भगवंत मान की धमकियां मुझे चुप नहीं करा सकतीं। मैं हमेशा पंजाब और पंजाबियों के लिए आवाज उठाता रहूंगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा