शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमभारतमध्य प्रदेशः नियमित प्रशिक्षण के दौरान वायु सेना का विमान मिराज-2000 हुआ...

मध्य प्रदेशः नियमित प्रशिक्षण के दौरान वायु सेना का विमान मिराज-2000 हुआ क्रैश

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश के शिवपुरी में नियमित प्रशिक्षण के दौरान भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह एक दो सीटों वाला लड़ाकू विमान मिराज-2000 था। दुर्घटना के बाद दोनों पायलट को सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। यह घटना शिवपुरी के सुनार चौकी के पास घटित हुई। विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से ग्रामीण इकट्ठा हुए और पायलटों की मदद की। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हुई दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने घटना का एक वीडियो एक्स पर जारी किया है।

भारतीय वायु सेना ने एक्स पर लिखी पोस्ट 

भारतीय वायु सेना ने हुई दुर्घटना के लिए एक्स पर पोस्ट किया जिसमें लिखा कि ” भारतीय वायु सेना का मिराज 2000 शिवपुरी (ग्वालियर) के पास नियमित प्रशिक्षण के दौरान सिस्टम में खराबी के कारण दुर्घनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए हैं और घटना के कारण का पता लगाने के लिए भारतीय वायु सेना  द्वारा आदेश दिया गया है।” 

घटना के बाद एक तस्वीर सामने आई जिसमें घायल अवस्था में एक पायलट किसी से फोन पर बात करते दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई। विमान के क्रैश होने से धुआं उठने लगा जिसे देखकर स्थानीय लोग भी वहां पहुंचे। ये लोग काफी संख्या में इकट्ठा हो गए। 

इससे पहले नवंबर 2024 में लड़ाकू विमान मिग-29 भी कुछ तकनीकी खामियों के कारण दुर्घटना का शिकार हुआ था। यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा में नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही हुई थी। प्लेन क्रैश के समय पायलट सुरक्षित रूप से खुद को बचाने में सफल रहे थे।

यह लड़ाकू विमान पंजाब से उड़ान भरकर आगरा पहुंच रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई थी। 

अमरेन्द्र यादव
अमरेन्द्र यादव
लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई। जागरण न्यू मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम करने के बाद 'बोले भारत' में कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत...सीखना निरंतर जारी है...
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी