शुक्रवार, मार्च 20, 2026
होमसाइंस-टेकमाइक्रोसॉफ्ट बंद करने जा रहा है अपना ये लोकप्रिय ऐप, 15 दिसंबर...

माइक्रोसॉफ्ट बंद करने जा रहा है अपना ये लोकप्रिय ऐप, 15 दिसंबर तक हो जाएगा खत्म

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट अपने लोकप्रिय डॉक्यूमेंट स्कैनिंग ऐप- माइक्रोसॉफ्ट लेंस को बंद करने जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी की घोषणा के अनुसार iOS और Android के लिए यह ऐप 2025 के अंत तक बंद हो जाएगा। इसे चरणबद्ध तरीके से बंद करने 15 सितंबर से शुरू होगी और संभवतः 15 दिसंबर को समाप्त होगी। यह कदम माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अक्टूबर में विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद करने से कुछ हफ्ते पहले उठाया गया है। 

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट लेंस एक मुफ्त ऐप है जो मार्च 2014 में विंडोज फोन पर ऑफिस लेंस के रूप में शुरू हुआ था। यह ऐप विंडोज 10 से एक साल पुराना है और ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर दोनों पर माइक्रोसॉफ्ट के सबसे ज्यादा रेटिंग वाले मुफ्त ऐप में से एक रहा है। 15 दिसंबर, 2025 के बाद भी यूजर अपने मौजूदा स्कैन को देख सकते हैं, लेकिन उन्हें अपडेट या सपोर्ट हासिल नहीं होगा।

माइक्रोसॉफ्ट लेंस बंद होने के बाद क्या?

भविष्य में स्कैनिंग की जरूरतों के लिए, Microsoft यूजर्स को Microsoft 365 Copilot ऐप में स्कैन सुविधा का उपयोग करने की सलाह दे रहा है। कंपनी ने कहा, ‘हम नई सुविधाओं और सुधारों में निवेश करना जारी रखेंगे।’ Copilot ऐप अब टेक्स्ट को सीधे Word में, टेबल को Excel में, और अन्य स्कैन की सुविधा देता है। इस सुविधा के जरिए OneDrive में सेव की गई फाइलें Copilot ऐप के MyCreations सेक्शन में दिखाई देंगी। 

इससे पहले मार्च में दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म स्काइप को बंद करने का ऐलान किया था। यूजर्स इसके स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट टीम्स का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट में स्काइप का अधिग्रहण साल 2011 में किया था। ऐसे में करीब 14 साल बाद इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। स्काइप 2003 में लांच हुआ था। इसे एस्टोनियन फॉउंडर्स द्वारा लांच किया गया था। साल 2005 में इसे ई-बे द्वारा अधिग्रहित किया गया था। इसके बाद 2011 में माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इसका अधिग्रहण किया गया था। 

विनीत कुमार
विनीत कुमार
पूर्व में IANS, आज तक, न्यूज नेशन और लोकमत मीडिया जैसी मीडिया संस्थानों लिए काम कर चुके हैं। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन की डिग्री। मीडिया प्रबंधन का डिप्लोमा कोर्स। जिंदगी का साथ निभाते चले जाने और हर फिक्र को धुएं में उड़ाने वाली फिलॉसफी में गहरा भरोसा...
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

डॉ उर्वशी पर शबनम शेख़ की कहानी