Friday, October 10, 2025
Homeविश्वManhattan Shooting: कौन था हमलावर जिसने चार लोगों की ली जान, खुद...

Manhattan Shooting: कौन था हमलावर जिसने चार लोगों की ली जान, खुद को भी मार डाला

न्यूयॉर्क: मैनहट्टन में स्थित एक गगनचुंबी इमारत में गोलीबारी कर चार लोगों की जान लेने वाले हमलावर की पहचान शेन टामुरा (Shane Tamura) के तौर पर हुई है। यह घटना शाम लगभग 6:30 बजे 345 पार्क एवेन्यू में हुई, जहाँ कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस स्थित हैं। टामुरा ने अचानक इमारत में घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में वह खुद 33वीं मंजिल पर मृत पाया गया। उसकी मौत खुद को गोली मारने से हुई।

हमलावर के अलावा मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। बाद में पुलिस और कानून प्रवर्तन सूत्रों ने ‘द पोस्ट’ को बताया कि 27 वर्षीय हमलावर की पहचान शेन टामुरा के रूप में की है। यह शख्स 44 मंजिला इमारत में घुस गया, जहां ब्लैकस्टोन और नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) मुख्यालय है। इस शख्स ने सोमवार शाम साढ़े छह बजे राइफल से गोलीबारी शुरू कर दी।

लॉबी में घुसते ही शुरू कर दी गोलीबारी

एनवाईपीडी कमिश्नर जेसिका टिश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शेन टामुरा ने लॉबी में कदम रखते ही लोगों पर हमला शुरू कर दिया। सबसे पहले उसने अधिकारी दिदारुल इस्लाम को गोली मारी। हमलावर की ‘मेंटल हेल्थ हिस्ट्री’ रही है। सूत्रों के अनुसार दिदारुल इस्लाम को पीठ में गोली लगी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। चार नागरिकों को भी गोली मारी गई, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

जेसिका टिश ने बताया कि इसके बाद टामुरा ने खंभे के पीछे छिपी एक महिला को गोली मारी और लॉबी में गोलियां चलाता रहा।

हमलावर यहीं नहीं रुका, वह लिफ्ट की तरफ बढ़ा और डेस्क के पीछे छिपे एक सुरक्षा गार्ड पर गोली चला दी। इसके बाद टामुरा लिफ्ट से 33वीं मंजिल पर पहुंचा, जहां रुडिन मैनेजमेंट का कार्यालय है। यहां उसने चलते-चलते गोलियां चलाईं, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

फायरिंग के बाद, टामुरा ने खुद को उस गगनचुंबी इमारत के अंदर एक मंजिल पर बंद कर लिया और कुछ समय बाद उसे 33वीं मंजिल पर मृत पाया गया। सूत्रों के अनुसार उसने खुद को ही गोली मारी।

कौन है हमलावर, क्या जानकारी अब तक आई है सामने?

टामुरा कथित तौर पर लास वेगास का रहने वाला था। उसकी उम्र 27 साल की बताई जा रही है। उसने 2016 में हाई स्कूल से स्नातक किया था। अपुष्ट रिपोर्टों से पता चलता है कि वह फुटबॉल खेलता था। उसके एक बार ग्रेनाडा हिल्स के लिए एक स्टैंडआउट रनिंग बैक के रूप में खेलने की जानकारी भी सामने आई है।

जाँचकर्ता इस बात की जाँच कर रहे हैं कि क्या एनएफएल में प्रवेश पाने की उसकी असफलता से खीझकर उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। हालाँकि अभी तक किसी आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारी अभी भी गोलीबारी से जुड़ी परिस्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं।

पुलिस ने टामुरा की राइफल, पाल्मेटो स्टेट आर्मरी एआर-15 असॉल्ट राइफल बरामद की, जो खून से सनी हुई थी। घटनास्थल पर टामुरा के नाम से रजिस्टर नेवादा नंबर की एक गाड़ी मिली। सूत्रों के मुताबिक टामुरा लास वेगास के एक कसीनो में सुरक्षा गार्ड के तौर पर भी काम करता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा