Friday, October 10, 2025
Homeभारतमहाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 नवंबर को...

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। पूरे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में कराए जाएंगे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, झारखंड में दो चरणों में वोट डालें जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र चुनाव 2024 का पूरा कार्यक्रम

चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में चुनाव की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर होगी। नाम वापस लेने की तारीख 4 नवंबर होगी। इसके बाद 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 23 तारीख को आएंगे। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटे हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 145 सीटें चाहिए होती हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में इस बार कुल 9.6 करोड़ मतदाता होंगे। इनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख होगी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 12.43 लाख वोटरों की उम्र 85 साल से अधिक है। इसके अलावा ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है। 1.85 करोड़ युवा वोटरों की उम्र 20 से 29 साल के बीच है।

झारखंड चुनाव 2024 का कार्यक्रम

झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होंगे। इस राज्य के चुनावी नतीजे भी महाराष्ट्र के साथ आएंगे। झारखंड में पिछला विधानसभा चुनाव पांच चरणों में कराया गया था। इस लिहाज से इस बार ये बड़ा अंतर है। झारखंड में 24 जिलों में 81 सीटे हैं। राज्य में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 42 सीटों की जरूरत होगी।

झारखंड में पहले चरण के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 29 अक्टूबर रखी गई है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख पहले चरण के लिए 30 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 1 नवंबर होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है। इसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार राज्य में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख होगी। झारखंड में वोटिंग के लिए कुल 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों में 44 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं। इसके अलावा 9 सीटे एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। एसटी वर्ग के लिए 28 सीटें आरक्षित हैं।

(ये खबर अभी अपडेट हो रही है)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा