Homeभारतलोकसभा चुनाव 2024: सातवें चरण में 904 में 33 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार,...

लोकसभा चुनाव 2024: सातवें चरण में 904 में 33 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार, पंजाब से सबसे ज्यादा

दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और आखिरी चरण में 57 सीटों पर 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें करोड़पति उम्मीदवार 33 प्रतिशत (299) हैं। वहीं 199 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को है। इस चरण में बिहार में 8, चंडीगढ़ में एक, हिमाचल प्रदेश में 4 और झारखंड में तीन सीटों पर मतदान है। इसके अलावा पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13 सीटों सहित ओडिशा की 6 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर भी वोटिंग होगी। चुनाव आयोग को इन 57 सीटों के लिए 2105 उम्मीदवारों के नामांकन मिले थे, जिसमें आखिरकार 904 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सातवें चरण में 95 महिला उम्मीदवार (11 प्रतिशत) चुनावी मैदान में हैं।

किस दल के कितने दागी उम्मीदवार?

असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने 904 उम्मीदवारों की शैक्षणिक, आपराधिक और वित्तीय स्थिति आदि का विश्लेषण किया है। इसके अनुसार तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के 9 में से 7 उम्मीदवार (78 प्रतिशत) दागी हैं। वहीं सीपीआई (एम) के 8 में से 5 जबकि भाजपा के 51 में से 23 उम्मीदवार (45 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। कांग्रेस के 31 में से 12 उम्मीदवार (39 प्रतिशत) दागी हैं। बसपा के 56 में 13 उम्मीदवार (23 प्रतिशत दागी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के 13 में से पांच उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सातवें चरण में कितने करोड़पति उम्मीदवार

एडीआर के अनुसार कुल 904 में से 299 (33 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इसमें अकाली दल के 13 में सभी 13 करोड़पति हैं। आम आदमी पार्टी (9), समाजवादी पार्टी (9), बीजू जनता दल (6) के भी सभी उम्मीदवारों के पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा कांग्रेस के 31 में से 30, तृणमूल के 9 में से 8 और भाजपा के 51 में से 44 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं, तृणमूल के 8 में से चार और बसपा के 56 में से 22 उम्मीदवार करोड़पति हैं। सातवें चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.27 करोड़ है।

सातवें चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार कौन?

रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के बठिंगा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के पास सबसे अधिक संपत्ति है। इन्होंने अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि इनके पास 198 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 66 करोड़ और अचल संपत्ति 131 करोड़ से अधिक है। दूसरे नंबर पर केंद्रपारा (ओडिशा) से भाजपा के उम्मीदवार बैजनाथ पांडा हैं। इनके पास 148 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर भाजपा के ही चंडीगढ़ से उम्मीदवार संजय टंडन है, जिनके पास 111 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

वहीं, सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की बात करें तो पहले स्थान पर भानूमति दास हैं, जिनके पास 1500 रुपये हैं। ये उत्कल समाज पार्टी से जगतसिंहपुर (सुरक्षित) सीट पर मैदान में हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब के लुधियाना से उम्मीदवार राजीव कुमार मेहरा हैं। ये जनसेवा ड्राइवर पार्टी से चुनावी मैदान में हैं और इनके पास 2500 रुपये हैं। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार बलराम मंडल हैं। ये पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से चुनावी मैदान में हैं। इनके पास भी 2500 रुपये हैं।

किस राज्य से कितने करोड़पति उम्मीदवार

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक पंजाब से करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पंजाब में कुल 328 में से 102 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके पास एक करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके बाद उत्तर प्रदेश (55 करोड़पति), बिहार (50) और फिर पश्चिम बंगाल (31) का स्थान है। यूपी में कुल 144 जबकि बिहार में 134 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ओडिशा में 66 में से 20 करोड़पति उम्मीदवार हैं। झारखंड में 52 में 9 और हिमाचल प्रदेश में 37 में से 23 उम्मीदवार करोड़पति हैं। चंडीगढ़ में 19 में से 9 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version