Friday, October 10, 2025
HomeभारतNews24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीटें मिलने...

News24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीटें मिलने का अनुमान, INDIA गठबंधन का क्या है हाल?

दिल्ली: न्यूज 24-टुडेज चाणक्या की ओर से जारी किए गए लोकसभा चुनाव-2024 के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के खाते में कुल 400 सीटें आ सकती हैं। वहीं, लोकसभा के कुल 543 सीटों में विपक्ष के INDIA गठबंधन को 107 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार अन्य के खाते में 36 सीटें जा सकती हैं। एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में NDA के लिए 68 सीटों पर जीत का अनुमान जताया गया है। वहीं, INDIA गठबंधन को 12 सीटें मिल सकती हैं।

दिल्ली में भाजपा को 6 सीटें मिलने का अनुमान

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के अनुसार 2019 के आम चुनाव में दिल्ली में 7-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार छह सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अनुमानों में भाजपा को 52 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है। वहीं, इंडिया ब्लॉक के सदस्य आम आदमी पार्टी (आप) के साथ चुनाव लड़ी कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट शेयर मिला है।

गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भाजपा करेगी क्लीन स्वीप!

न्यूज 24-टुडे के चाणक्या एग्जिट पोल में गुजरात और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल ने गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा को 61 प्रतिशत वोट शेयर दिया है। इससे साफ है कि राज्य की सभी 26 सीटों पर पार्टी की जीत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में 2019 के चुनाव में भी भाजपा को सभी 26 सीटों पर जीत मिली थी।

छत्तीसगढ़ में एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 59 प्रतिशत वोट शेयर है। कहा गया है कि पार्टी राज्य की सभी 11 सीटों पर विजयी होगी। पिछली बार पार्टी ने राज्य में 11 में से नौ सीटें जीती थीं। एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में भी भाजपा 29 में से सभी 29 सीटें जीतेगी। उत्तराखंड में भी सभी 5 सीटें भाजपा के खाते में जाने की संभावना है।

बिहार-बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहेगा?

न्यूज 24-टुडे के चाणक्या एग्जिट पोल में बिहार में BJP और उसकी सहयोगी पार्टियों को 36 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। INDIA गठबंधन को चार सीटें मिल सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा को 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं। तृणमूल कांग्रेस को इस बार बंगाल में केवल 17 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में भाजपा 12 पर कब्जा जमा सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी सभी चार सीटों पर भाजपा के जीत की संभावना है।

तेलंगाना में एनडीए को 12 सीटें

तेलंगाना में एनडीए को 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यहां 17 लोकसभा सीटें हैं। तमिलनाडु की 39 सीटों में से कांग्रेस-डीएमके को 29 और एनडीए को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, केरल में बीजेपी को चार सीटें मिलने का अनुमान इस बार न्यूज 24-टुडे के चाणक्या एग्जिट पोल में जताया गया है। यूडीएफ को 15 और एलडीएफ को एक सीट मिलने का अनुमान है। केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में BJP को 24 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में चार सीटें जाएंगी। आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां 25 लोकसभा सीटों में टीडीपी+ को 22 सीटें और YSR कांग्रेस को तीन सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में क्या है हाल

न्यूज 24-टुडे के चाणक्या एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में एनडीए को 6 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, INDIA गठबंधन को चार सीट मिलेंगी। राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं। यहां भाजपा को 22 और कांग्रेस+ के खाते में दो सीटें आ सकती हैं। एक सीट अन्य के खाते में जाने की संभावना है। ऐसे ही पंजाब में 13 लोकसभा सीटों में एनडीए को चार, कांग्रेस को चार, ‘आप’ को 2 और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। ओडिशा में 21 सीटों में 16 भाजपा के पास सकती हैं। बीजेडी के खाते में चार और कांग्रेस के खाते में एक सीट का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में एनडीए के खाते में 33 सीटें जाने का अनुमान है। कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को 15 सीटें मिल सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा