Saturday, October 11, 2025
Homeभारतलोकसभा चुनाव: कांग्रेस 2009 के बाद सबसे ज्यादा सीट हासिल करने की...

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस 2009 के बाद सबसे ज्यादा सीट हासिल करने की राह पर

दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार 90 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। मतगणना के आ रहे रुझान फिलहाल यही संकेत दे रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस 2009 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोकसभा सीट पर कब्जा जमाएगी। पार्टी 2014 के चुनाव में केवल 44 जबकि 2019 के चुनाव में 52 सीट ही हासिल कर सकी थी। वहीं, 2009 के चुनाव में जब लगातार दूसरी बार यूपीए की सरकार बनी थी, तब कांग्रेस ने 206 सीटें जीती थी।

बहरहाल, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार दोपहर 12.55 बजे समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस 95 सीटों पर आगे चल रही है। INDIA ब्लॉक के तहत गठबंधन में इस बार चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को लेकर एक दिलचस्प बात ये भी है कि आजाद भारत में पहली पार्टी पार्टी लोकसभा चुनाव में 350 से भी कम सीटों पर चुनाव लड़ी थी। दूसरी ओर भारतीय जानता पार्टी 241 सीटों पर आगे है।

2014 के चुनाव में क्या हुआ था?

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को तब राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘मोदी लहर’ का सामना करना पड़ा था और बड़ी हार मिली थी। कांग्रेस का करीब 9.3 प्रतिशत वोट शेयर गिरा था और 162 सीटों का नुकसान हुआ था। 2014 के चुनाव में हिंदी पट्टी की बड़ी भूमिका नजर आई थी। पश्चिम में गुजरात और राजस्थान से लेकर पूर्व में बिहार और झारखंड तक और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तक भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा था।

भाजपा ने 10 साल पहले 2014 में इन राज्यों में देश की कुल 543 लकसभा सीटों में से 336 सीटों पर जीत हासिल की थी। अपने अकेले दम पर बीजेपी ने 282 सीटें जीतीं। एनडीए को तब यूपी में 73, महाराष्ट्र में 41, बिहार में 31 और मध्य प्रदेश में 27 सीटें मिली थी।

साथ ही इसने गुजरात की 26, राजस्थान की 25, दिल्ली की सात, हिमाचल प्रदेश की चार और उत्तराखंड की पांच सीटें जीती थी। झारखंड की 14 में से 12, छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 और हरियाणा की 10 में से सात सीटे भी भाजपा की झोली में गई थी। वहीं, कांग्रेस ने यूपी में केवल दो सीटें जीत सकी थी। पार्टी को उसके गढ़ रहे अमेठी और रायबरेली में जीत मिली थी।

2019 के लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था?

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और दमदार रहा। भाजपा अपने दम पर 303 सीटें और सहयोगियों के साथ 353 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने में कामयाब रही। इस बार भी उत्तर भारत से भाजपा की झोली में जमकर वोट बरसे। वहीं, कांग्रेस फ्लॉप रही। 2019 में भाजपा को यूपी में 74, बिहार में 39 और मध्य प्रदेश में 28 सीटें मिलीं। इसने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में भी सभी सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की नौ और झारखंड की 11 सीटों के साथ भाजपा ने इस बेल्ट से 238 सीटें जीती।

वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस एक बार फिर बुरी तरह पिछड़ गई। सबसे हैरान करने वाले नतीजे यूपी के अमेठी से आए जब राहुल गांधी को स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। बाद में इस बड़ी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा