Friday, October 10, 2025
Homeवीडियोकोलकाता रेप और मर्डर केस के सवाल जिनका ममता बनर्जी को देना...

कोलकाता रेप और मर्डर केस के सवाल जिनका ममता बनर्जी को देना होगा जवाब!

कोलकाता डॉक्टर रेप एंड मर्डर केस क्या ममता बनर्जी की सरकार लीपापोती कर रही है। इस घटना के एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कई सवाल हैं जो ममता बनर्जी से जवाब की मांग कर रहे हैं। पहला सवाल तो यही है कि 14 अगस्त की रात को अस्पताल में हुई तोड़फोड़ क्या सबूतों को खत्म करने की साजिश थी।

दूसरा सवाल ये कि इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने लीपापोती की कोशिश क्यों की। तीसरा सवाल कि पीड़िता के पिता से अस्पताल प्रशासन ने क्यों कहा कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

चौथा सवाल ये कि क्या अस्पताल प्रशासन से जुड़ा कोई रसूखदार व्यक्ति इस मामले से संबद्ध है जिसको बचाने के लिए एक सामूहिक बलात्कार और नृशंस हत्या को आत्महत्या बताने की जरूरत पड़ गई। पांचवा सवाल ये है कि

ममता बनर्जी की मेहरबानी अस्पताल के प्रिंसिपल पर क्यों बनी रही। ऐसे अनगिनत सवाल हैं जो जवाब का इंतजार कर रहे हैं। ये एक जघन्य रेप और मर्डर केस है जिसने ममता बनर्जी को कठघरे में खड़ा कर दिया है और इसकी गूंज उनकी सरकार की चूलें हिला सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा