Friday, October 10, 2025
Homeभारतधर्म विशेष पर विवादित टिप्पणी मामले में लॉ छात्रा शर्मिष्ठा को कोलकाता...

धर्म विशेष पर विवादित टिप्पणी मामले में लॉ छात्रा शर्मिष्ठा को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

नई दिल्लीः पुणे में लॉ की पढ़ाई करने वाली छात्रा शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस द्वारा शुक्रवार रात गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। शर्मिष्ठा को ‘ऑपरेशन सिंदूर (Operation SIndoor)’ पर एक पोस्ट के जवाब में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, वह वीडियो बाद में डिलीट कर दिया गया था। पनोली ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और धर्म विशेष को निशाना बनाकर “असम्मानजनक और अपमानजनक टिप्पणी” की थी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप

शर्मिष्ठा द्वारा की गई टिप्पणी की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और कोलकाता में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस द्वारा शर्मिष्ठा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 

शर्मिष्ठा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ है और उसके विरोध में कई आपत्तिजनक ट्रेंड भी चलाए गए थे।

इस बाबत एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा “यह मामला शर्मिष्ठा पनोली नामक महिला के इंस्टाग्राम वीडियो से संबंधित है, जिससे एक विशेष समुदाय के सदस्यों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।”

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने दावा किया कि पनोली को कानूनी नोटिस देने के कई प्रयास असफल रहे क्योंकि वह और उसका परिवार कथित रूप से फरार हो गया था। इसके बाद अदालत ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया जिसके आधार पर उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। 

हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और मामला बढ़ने के बाद शर्मिष्ठा ने बिना शर्त माफी मांगी और अपने वीडियो और पोस्ट हटा दिए।

शर्मिष्ठा ने अपने पोस्ट में लिखा था “मैं बिना शर्त माफी मांगती हूं जो कुछ भी लिखा गया है, वह मेरी निजी भावनाएं हैं और मैंने कभी जानबूझकर किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहा, इसलिए अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं इसके लिए खेद व्यक्त करती हूं। मैं सहयोग और समझदारी की अपेक्षा करती हूं। अब से मैं अपने सार्वनिक पोस्ट में सावधानी बरतूंगी। एक बार फिर कृपया मेरी माफी स्वीकार करें।”

शर्मिष्ठा ने 21 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसके बाद वीडियो क्लिप वायरल हो गई और विवाद बढ़ता गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा