Friday, October 10, 2025
Homeभारतकेरल रेप केस में अब तक 57 गिरफ्तार, पुलिस जांच में क्या...

केरल रेप केस में अब तक 57 गिरफ्तार, पुलिस जांच में क्या पता चला

पथनमथिट्टाः केरल के बहुचर्चित रेप केस में अब तक आरोपी बनाए गए 59 लोगों में से अब तक 57 को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक दलित लड़की के साथ कथित यौन शोषण का है। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में जानकारी दी है। बीती 10 जनवरी को जिले के इलावुमथिट्टा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

जिला पुलिस प्रमुख विनोद कुमार के अनुसार, इस मामले में सूचीबद्ध सभी संदिग्धों को गहन जांच के माध्यम से पकड़ा गया है। उनके अनुसार दो आरोपी विदेश में हैं, इस वजह से उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चार पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं 30 मामले

पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि गिरफ्तार किया गया आखिरी शख्स 25 वर्ष का युवा है। उसे रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच आईपीएस अधिकारी एस अजिथा बेगम के नेतृत्व में जिला पुलिस प्रमुख की निगारानी में की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, अभियुक्त के बयान के आधार पर अब तक इस मामले में चार पुलिस स्टेशन में कुल 30 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में पांच नाबालिग भी शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीम का उद्देश्य है कि मामले की जांच पूरी कर जल्द से जल्द चार्जशीट जमा की जाए। अब तक की जांच से यह पता चला है कि कई आरोपी उस लड़की से पथनमथिट्टा के एक बस स्टैंड पर लड़की से मिले थे। पुलिस के मुताबिक उसे कई वाहनों में विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

इंस्टाग्राम से जुड़ा था आरोपी

पुलिस टीम द्वारा की जा रही जांच में यह भी पता चला है कि लड़की जब पिछले साल 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी तो उसके इंस्टाग्राम से जुड़ा एक व्यक्ति उसे रन्नी के एक रबर बागान में ले गया। वहां पर युवक ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़की का रेप किया।

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि उसके साथ कम से कम पांच मौकों पर सामूहिक बलात्कार किया गया। इसमें एक जगह कार में और पथानामथिट्टा जनरल अस्पताल में हुई घटनाएं शामिल थीं।

पीड़िता लड़की की उम्र 18 वर्ष है और उसने आरोप लगाया है कि 13 वर्ष की उम्र से 62 लोगों ने उसके साथ यौन शोषण किया है। यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामने आया। इस कार्यक्रम में पीड़िता के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में बदलाव को देखते हुए पैनल को सूचित किया। इसके बाद समिति ने पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा