Friday, October 10, 2025
Homeभारतकर्नाटकः हम्पी में इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप

कर्नाटकः हम्पी में इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप

बेंगलुरुः कर्नाटक के हम्पी शहर में रात में दो महिलाओं का कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। इन महिलाओं में 27 वर्षीय इजराइली पर्यटक और 29 साल की होम स्टे संचालक है। यह घटना सनापुर झील के तट पर रात के समय हुई, जब वे वहां घूमने गई थीं। 

पुलिस के मुताबिक, महिला पीड़ितों के साथ पुरुष पर्यटक भी थे। इन लोगों में एक व्यक्ति अमेरिका से था और दो भारत से थे। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, इन लोगों पर रात करीब 11 बजे हमला हुआ। घटना गुरुवार रात की है।

मोटरसाइकिल से आए थे आरोपी

आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और पहले उन्होंने पेट्रोल पंप के बारे में पूछताछ की और इन लोगों से 100 रुपये मांगे। जब पीड़ितों ने पैसे देने से मना किया वे मारपीट पर उतर आए। उन्होंने इस समूह के लोगों पर शारीरिक हमला किया। पुरुषों को नहर में धकेल दिया और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न किया। 

समूह में मौजूद दो व्यक्ति डेनियल जो कि अमेरिकी नागरिक है और महाराष्ट्र के पंकज किसी तरह भाग निकले। तीसरे शख्स की पहचान ओडिशा के बिबास के रूप में हुई है जो अभी भी लापता है। तीसरे व्यक्ति की खोज के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और डॉग स्क्वायड के नेतृत्व में अभियान जारी है। 

पुलिस ने क्या बताया?

कोप्पल जिले के पुलिस अधीक्षक राम एल अरसिद्दी ने पुष्टि की है कि भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गैंग रेप, डकैती और हत्या की कोशिश की धाराओं के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा “हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमें बनाई हैं। महिला की शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई की गई और जांच जोरों पर है।”

पीड़ितों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। देर रात हुई इस घटना ने यूनेस्को की धरोहर में रूप में सूचीबद्ध लोकप्रिय स्थल हंपी में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। अधिकारियों से भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराधों को रोकने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा