Friday, October 10, 2025
Homeभारतकर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में साइड देने के प्रयास में फलों से...

कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में साइड देने के प्रयास में फलों से भरा ट्रक पलटा, 10 की मौत 15 घायल

बेंगलुरुः कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर तालुक में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। सब्जियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। हादसा बुधवार तड़के जिले के येल्लापुर में अरेबेल और गुलापुरा के बीच नेशनल हाईवे-63 पर हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम नारायण ने बताया कि यह दुर्घटना गल्लापुर गांव के पास हुई। सब्जियां बेचने जा रहे लोगों का ट्रक सावनूर से कुमता बाजार जा रहा था। सुबह करीब 5.30 बजे, ट्रक चालक दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में बाईं ओर चला गया और करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा। ट्रक के उपर 30 लोग बैठे थे। जिनमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। येल्लापुर पुलिस निरीक्षक रमेश हन्नापुर ने बताया कि सभी घायलों को कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS), हुबली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दुर्घटना के समय घने कोहरे के कारण ड्राइवर को रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। सभी मृतक हावेरी जिले के सावनूर तालुक के निवासी बताए जा रहे हैं।

रायचूर में वाहन पलटने से 4 लोगों की मौत, 10 घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह एक अन्य घटना में रायचूर जिले में एक दुर्घटना में तीन छात्रों और एक ड्राइवर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में 10 अन्य लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतला पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान मंत्रालयम संस्कृत स्कूल के तीन छात्र अयवंदन (18), सुजेंद्र (22), अभिलाष (20) और चालक शिवा (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सिंधनूर के अरागिनमारा कैंप के पास हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कर्नाटक में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मंत्रालयम वेद पाठशाला के तीन छात्रों की मौत पर संवेदना प्रकट की, जो हम्पी की यात्रा के दौरान रायचूर में दुर्घटना का शिकार हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा, “इन छात्रों की असामयिक मृत्यु ने गहरा दुख पहुंचाया है। हम मृत छात्रों और ड्राइवर के परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे।”

राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने भी दुर्घटनाओं में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायल छात्रों और अन्य पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा