Homeभारतजितेंद्र राणा पटना के नए आईजी, सीवान एसपी भी बदले गए; बिहार...

जितेंद्र राणा पटना के नए आईजी, सीवान एसपी भी बदले गए; बिहार में 7 IPS अधिकारियों का तबादला

पटना: बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटा है। इस बीच, बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने सोमवार को सात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस क्रम में सीवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमितेश कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर मनोज कुमार तिवारी को सीवान का एसपी बनाया गया है। 

बिहार गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, तकनीकी सेवाएं एवं संचार के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को अगले आदेश तक विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है जबकि जितेंद्र राणा को पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र, पटना का दायित्व सौंपा गया है। 

इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र, पटना गरिमा मलिक को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक एस. प्रेमलथा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। 

मनोज कुमार तिवारी सीवान के नए एसपी

अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को सीवान का पुलिस अधीक्षक जबकि सीवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), विशेष शाखा का दायित्व सौंपा गया है। 

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के. रामदास को अगले आदेश तक अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके पहले इसी महीने ही बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था, जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी इधर-उधर किया गया था।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष लगातार बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने में जुटा है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने को लेकर लगातार प्रयास में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा
Exit mobile version