Friday, October 10, 2025
Homeभारतझारखंड में दो चरणों में किस सीट पर कब पड़ेंगे वोट?

झारखंड में दो चरणों में किस सीट पर कब पड़ेंगे वोट?

नई दिल्ली: झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण के लिए 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी। इसी के साथ नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को पर्चों की स्क्रूटनी होगी, जबकि 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

पहले चरण में इन सीटों पर मतदान

पहले चरण में जिन 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर की सीटें शामिल हैं।

दूसरे चरण में कहां-कहां मतदान

झारखंड चुनाव में दूसरे चरण की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। 29 अक्टूबर नामांकन भरने की आखिरी तारीख होगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी। नामांकन के पर्चे 1 नवंबर तक वापस लिए जा सकेंगे।

इस चरण में जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी की सीटें शामिल हैं।

पांच चरणों में कराया गया था पिछला मतदान

झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। इनके लिए कुल 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 5,042 बूथ शहरी इलाके में बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर औसतन 881 वोटर होंगे।

झारखंड में 2019 में विधानसभा के चुनाव पांच चरणों में कराए गए थे। राज्य की 81 में से 47 सीटों पर झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन ने जीत दर्ज कर सत्ता हासिल की थी, जबकि भाजपा ने 25 और आजसू पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी।

(समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

मनोज मोहन on कहानीः याद 
प्रकाश on कहानीः याद 
योगेंद्र आहूजा on कहानीः याद 
प्रज्ञा विश्नोई on कहानीः याद 
डॉ उर्वशी on एक जासूसी कथा